केंद्र सरकार देश से भागे हुए इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा सकती है। नाइक पर 50 से अधिक आतंकियों को प्रेरित करने का आरोप लगाया जा सकता है।
गुजरात के जूनागढ़ में एक पत्रकार को जान से मार डालने का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे चाकू से गोदकर 'जय हिंद' नाम के अखबार के ब्यूरो चीफ किशोर दवे की हत्या कर दी गई। परिजनों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रतिलाल सुरेजा के बेटे डॉ. भावेश सुरेजा पर हत्या का आरोप लगाया है।
आम आदमी पार्टी (आप) की नेशनल काउंसिल के सदस्य पवित्तर सिंह व महिला विंग पंजाब की संयुक्त सचिव लखविंदर कौर ने पार्टी के शीर्ष नेताओं पर टिकट के लिए 50 लाख से ढाई करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इन दोनों ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह व दुर्गेश पाठक पर आरोप लगाया।
केंद्रीय जांज ब्यूरो (सीबीआई) ने एंट्रिक्स-देवास सौदा मामले में जांच के बाद आरोप पत्र दायर किया है जिसमें इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। उन पर इसरो की वाणिज्यिक कंपनी एंट्रिक्स द्वारा निजी मल्टीमीडिया कंपनी देवास को 578 करोड़ रुपए का गलत तरीके से लाभ पहुंचाने का आरोप है।
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पश्चिम एशिया से यूरोपीय शहरों तक कहर बरसाने वाले इस्लामिक स्टेट की स्थापना की है।
ब्राजील पुसिल ने मोरक्को के ओलंपिक मुक्केबाज को रियो डि जिनेरियो में खेल गांव में दो महिला सफाईकर्मियों का कथित यौन शोषण करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
आम आदमी पार्टी के विधायक आसिम खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वह उनकी दुश्मनी उनके परिवार से निकाल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खान ने कहा कि पार्टी में उनके एक शुभचिंतक ने उन्हें बताया कि पार्टी उन्हें सबक सिखाना चाहती है और इसलिए उनके परिवार के लोगों पर भी फर्जी आरोप लगाए जा सकते हैं।
दिल्ली सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि उसके मंत्रियों, विधायकों पर किसी किस्म के आरोप वह बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसा करने वाले अधिकारियों का तबादला करने में देर नहीं की जाएगी।
भाजपा को झटका लगा है। पटना हाईकोर्ट ने सासाराम के भाजपा सांसद छेदी पासवान की संसद की सदस्यता खतम कर दी है। उन पर नामांकन के दौरान हलफनामे में जानकारी छुपाने का आरोप है। उन पर शपथ पत्र में अपराधिक प्रकरण की जानकारी छुपाने का आरोप साबित हुआ है।
बहुजन समाज पार्टी को छोड़ने का सिलसिला जारी है। विधायक रोमी साहनी और बृजेश वर्मा ने बसपा प्रमुख मायावती पर पैसे लेने का आरोप लगा पार्टी छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ और विधायक मायावती का साथ छोड़ सकते हैं।