Advertisement

भारत ने दिया पाकिस्तान के झूठे आरोपों का जवाब, संयुक्त राष्ट्र में सुनाई खरी-खरी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा भारत पर आंतकी हमले का आरोप लगाने के बाद भारत ने...
भारत ने दिया पाकिस्तान के झूठे आरोपों का जवाब, संयुक्त राष्ट्र में सुनाई खरी-खरी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा भारत पर आंतकी हमले का आरोप लगाने के बाद भारत ने आरोपों का खंडन किया औऱ पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने आरोप लगाया था कि भारत 2014 में पेशावर के स्कूल में हुए आतंकी हमलों में शामिल था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में भारत राइट टू रिप्लाई अधिकार के तहत भारत की दूत एनम गंभीर ने पाकिस्तान के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, 'चार साल पहले पेशावर के स्कूल पर जानलेवा आतंकवादी हमले से संबंधित यह आरोप बेतुका है। पाकिस्तान की नई सरकार को याद दिलाना चाहूंगी कि भारत ने 2014 पेशावर हमलों की निंदा की थी। भारतीय संसद के दोनों सदन में हमले में मारे गए बच्चों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई थी।'

एनम गंभीर ने कहा कि पाकिस्तान भले ही कहे कि उसने आतंकवाद पर नकेल कस दी है, लेकिन सच्चाई यही है कि आतंकी आज भी वहां खुलेआम घूम रहे हैं और लोगों को चुनाव तक लड़वा रहे हैं। क्या पाकिस्तान इस बात से इंकार कर सकता है कि वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी सूची में शामिल 132 आतंकियों और 22 आतंकी संगठनों को अपने यहां पनाह दिए हुए है? क्या पाकिस्तान यह स्वीकार करेगा कि यूएन से घोषित आतंकी सईद वहां खुलेआम घूमता है। पाकिस्तान मानवाधिकार की बात करता है लेकिन उसके मुंह से यह बातें खोखली लगती हैं।"

पाकिस्तान द्वारा भारत पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों का जवाब देते हुए एनम ने कहा कि पाकिस्‍तान को दुनिया को उपदेश देने से पहले खुद के घर से ही मानवाधिकार की शुरुआत करनी चाहिए।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने क्या कहा था?
पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही महासभा में कश्मीर मुद्दा उठाते हुए कहा था कश्मीर अनसुलझा विवाद है और यह भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी शांति हासिल करने पर असर डाल रहा है। इतना ही नहीं कुरैशी ने इसे मानवता के अंत:करण पर धब्बा करारा दिया था। इसके अलावा पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने साल 2016 में हुए पेशावर स्कूल हमलों में भारत क शामिल होने का भी आरोप लगाया था।

सुषमा स्वराज ने कहा था, हमारा पड़ोसी आतंक फैलाने के साथ ही उसे छिपा भी लेता है'
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में सुषमा स्वराज ने आतंकवार पर कहा था कि न्यूयॉर्क के 9/11 हमले और मुंबई के 26/11 हमले ने शांति को लेकर हमारी उम्मीदें तोड़ दीं। भारत इसका शिकार रहा है और भारत में आतंकवाद की चुनौती कहीं और से नहीं बल्कि इसके पड़ोसी देश से आ रही है। 9/11 का मास्टरमाइंड तो मारा गया किंतु 26/11 का मास्टरमाइंड आज भी खुला घूम रहा है। रैलियां करता है। चुनाव लड़वाता है। सरेआम भारत को धमकियां देता है।

पाकिस्तान ने संरा में दिखाई थीं झूठी तस्वीरें
उन्होंने कहा कि पिछले साल पाकिस्ताहन के प्रतिनिधियों ने राइट टू रिप्लाई का उपयोग करते हुए भारत के मानवाधिकार उल्लंघन पर कुछ तस्वीरें दिखाई थी। वे तस्वी‍रें किसी और देश की थी। इसी तरह के झूठे आरोप वह कई बार लगा चुका है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad