Advertisement

गर्भवती मां का ब्लडप्रेशर बताएगा लड़का है या लड़की

एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि भावी मां के रक्तचाप से बच्चे के लिंग का पता चल सकता है। इसके मुताबिक गर्भाधान से पहले जिन महिलाओं का रक्तचाप कम होता है उनके द्वारा बेटी को जन्म देने की संभावना ज्यादा होती है।
गर्भवती मां का ब्लडप्रेशर बताएगा लड़का है या लड़की

    कनाडा के माउंट सिनाई अस्पताल में एंडोक्रेनोलॉजिस्ट डा. रवि रत्नाकरण के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने पाया कि उच्च रक्तचाप वाली महिला द्वारा लड़के को जन्म देने का संकेत है जबकि कम रक्तचाप लड़की को जन्म देने का संकेत है।

   रत्नाकरण के मुताबिक इससे पता चलता है कि गर्भाधान से पहले महिला का रक्तचाप एक ऐसा तथ्य है जिसके बारे में अभी तक ध्यान नहीं दिया गया था और यह तथ्य गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिंग से जुड़ा है।

  अमेरिकन जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित इस

शोध में शोधकर्ताओं ने मां की गर्भार्धान से पहले की सेहत और बच्चे के लिंग के बीच संबंध तलाशा है। शोध फरवरी 2009 में शुरू किया गया था। इसमें चीन की 3,375 महिलाओं को शामिल किया गया था। इसमें गर्भाधान से पहले मां का उच्च रक्तचाप गर्भ में लड़का होने का संकेत देता मिला।

एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad