Advertisement

विश्व कप: भारत ने द. अफ्रीका को हराया

शिखर धवन की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ शतकीय पारी की मदद से भारत ने आज विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज करते हुए उसे 130 रन से हराया जो क्रिकेट के इस महासमर में उसकी सबसे बड़ी हार है।
विश्व कप: भारत ने द. अफ्रीका को हराया

धवन के 146 गेंद में 137 रन और अजीत रहाणे के 60 गेंद में 79 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 307 रन बनाये थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 40 . 2 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई। विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक खेले गए चार मैचों में भारत की यह पहली जीत है। भारत के लिये स्पिनर आर अश्विन ने 10 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा को दो दो विकेट मिले। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में अपना सर्वाच्च स्कोर बनाया। भारतीय गेंदबाजों ने भी एक बार फिर एक ईकाई के रूप में उम्दा प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जीत पर टीम को बधाई दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad