Advertisement

भनोट एशियाई एथलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष बने

भारतीय ओलंपिक संघ के कलंकित पूर्व महासचिव ललित भनोट को आज चीन के वुहान में हुए चुनावों में एशियाई एथलेटिक्स संघ का उपाध्यक्ष चुना गया।
भनोट एशियाई एथलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष बने

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की अनुशंसा पर चुनाव लड़ने वाले भनोट ने 14 उम्मीदवारों के बीच पांच में से एक उपाध्यक्ष का पद हासिल किया। एएफआई निदेशक एम. एल. डोगरा ने बताया , भनोट आसान जीत के साथ एशियाई एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2010 के भ्रष्टाचार घोटाले में फंसे भनोट एक दशक से अधिक समय तक एएफआई सचिव रहे और आईओए महासचिव भी थे जब आईओसी ने उन पर 14 महीने का निलंबन लगाया। वह फिलहाल एएफआई की योजना समिति के अध्यक्ष हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने उन्हें पिछले साल आईओए चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी चूंकि वह राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में जेल जा चुके थे लेकिन एशियाई संघ का चुनाव लड़ने में ऐसी कोई रोक नहीं थी।

आईओए के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में जेल जा चुके सुरेश कलमाड़ी ने भी 2013 में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। उन्हें हाल ही में एएए का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad