Advertisement

हरियाणाः कुश्ती जीतने पर मिलेंगे एक करोड़

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने कहा कि 23 मार्च को सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणाः कुश्ती जीतने पर मिलेंगे एक करोड़

 

 खेल मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं का खेल की ओर आकर्षण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता करवाने की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 अगस्त, 2015 को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए खेल विभाग ने प्रदेश के मशहूर खेल, राष्ट्रीय कुश्ती की प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है।

 

विज ने बताया कि कुश्ती के भारत केसरी दंगल के इस आयोजन में विभिन्न प्रदेशों के खिलाडिय़ों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा कुश्ती का हब है, जहां के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस आयोजन से प्रदेश के कुश्ती खिलाडिय़ों को न केवल आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा बल्कि प्रदेश में खेलों का माहौल भी तैयार होगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad