संयुक्तराष्ट्र सुरक्षापरिषद ने लेक चाड क्षेत्र और नाइजीरिया में बोकोहराम एवं इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को हराने और उस मानवीय संकट से निपटने के प्रयासोंको तेज करने की अपील की है जिसके कारण लाखों लोग भूख और संभावित अकाल का सामना कर रहे हैं।
बोको हराम समूह ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में हुए दो अलग-अलग हमलों में 22 लड़कियों एवं महिलाओं को अगवा कर लिया। पहली घटना पुलिका गांव में जबकि दूसरी घटना दुम्बा गांव में हुई।
नाइजीरिया में अशांत पूर्वोत्तर के एक बाजार में दो महिला आत्मघाती हमलावरों के हमले में 45 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य लोग घायल हो गए। आपात सेवा ने यह जानकारी दी।
चावल और दलहन की भारतीय किस्मों की खेती जल्द नाइजीरिया में शुरू हो सकती है। नाइजीरिया बड़ी मात्रा में खाद्यान्न का आयात करता है। अपनी अर्थव्यवस्था को विविधता देने के लिए नाइजीरिया तेल एवं गैस कारोबार के विकल्प के रूप में कृषि पर ध्यान देना चाहता है।