Advertisement

Search Result : " माकपा "

ममता बनर्जी ने भाजपा को दी पटकनी

ममता बनर्जी ने भाजपा को दी पटकनी

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल सात नगर निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समेत माकपा और कांग्रेस को तगड़ी मात दी है। सात नगर निगमों में से चार पर तृणमूल का कब्जा हो गया है जबकि तीन पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और भाजपा गठबंधन ने जीत हासिल की है।
माकपा एमपी की चिंता पर सरकार ने कहा, आधार से कोई डाटा लीक नहीं

माकपा एमपी की चिंता पर सरकार ने कहा, आधार से कोई डाटा लीक नहीं

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की निजी सूचना लीक होने की घटना की पृष्ठभूमि में केंद्र सरकार ने आज कहा कि आधार सिस्टम पूरी तरह फुलप्रूफ है और उससे किसी प्रकार की कोई सूचना या डाटा लीक नहीं हुआ है और न ही हो सकता है।
माकपा सदस्य मोहम्मद सलीम ने लोकसभा में उठाया घूस स्टिंग का मुद्दा

माकपा सदस्य मोहम्मद सलीम ने लोकसभा में उठाया घूस स्टिंग का मुद्दा

लोकसभा में माकपा के एक सदस्य ने नारद स्टिंग आपरेशन मामले की सीबीआई जांच कराने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश का मुद्दा उठाया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों को कथित तौर पर धनराशि लेते हुए दिखाया गया है। माकपा सदस्य ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे संसद की आचार समिति को इस मामले की जांच तेजी से पूरा करने का निर्देश दें।
राज्यसभा में माकपा का आरोप : भगवा ब्रिगेड चला रहा है विजयन के खिलाफ अभियान

राज्यसभा में माकपा का आरोप : भगवा ब्रिगेड चला रहा है विजयन के खिलाफ अभियान

राज्यसभा में कल माकपा के एक सदस्य ने आरोप लगाया कि केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के खिलाफ भगवा ब्रिगेड द्वारा अभियान चलाया जा रहाहै। वहीं पीएल पुनिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि नये बजट से इंदिरा गांधी के समय से चली आ रही अनुसूचित जाति और जनजाति उप योजनाओं को हटा दिया गया है।
राजनीति हिंसाः केरल में आरएसएस स्वयंसेवक फिर बने निशाना

राजनीति हिंसाः केरल में आरएसएस स्वयंसेवक फिर बने निशाना

केरल के कोझिकोड जिले में कोइलैंडी के निकट एक गांव में कथित रूप से माकपा कार्यकर्ताओं के एक हमले में आरएसएस के तीन स्वयंसेवक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कीझौयुर गांव में कल रात हुए हमले में पीडि़तों के हाथों और पैरों में चोटें आई हैं और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भ‌र्ती कराया गया है। हमले के संबंध में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
त्रिपुरा में भाजपा के 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार

त्रिपुरा में भाजपा के 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार

भाजपा नेता बिप्लव देब सहित 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर बाद में रिहा कर दिया गया। वे लोग त्रिपुरा में सत्तारूढ़ माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सदस्य की हत्या किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि पार्टी के कुल 17,331 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
केरल में राज्य प्रायोजित आतंकवाद की खुली छूट मिली: वेंकैया

केरल में राज्य प्रायोजित आतंकवाद की खुली छूट मिली: वेंकैया

केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज केरल की पी. विजयन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि माकपा शासित केरल में राज्य प्रायोजित आतंकवाद और बर्बरता को खुली छूट मिली है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement