Advertisement

त्रिपुरा में भाजपा के 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार

भाजपा नेता बिप्लव देब सहित 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर बाद में रिहा कर दिया गया। वे लोग त्रिपुरा में सत्तारूढ़ माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सदस्य की हत्या किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि पार्टी के कुल 17,331 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
त्रिपुरा में भाजपा के 17 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार

 

हालांकि, भाजपा प्रवक्ता विक्टर शोम का दावा है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के 36,414 कार्यकर्ताओं को पहले गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ झड़पों में 112 कार्यकर्ता घायल हुए हैं और 18 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पार्टी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि धलाई जिले के दलपति गांव में पिछले वर्ष माकपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने चानमोहन त्रिपुरा की हत्या कर दी थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा और कोई कार्रवाई नहीं की है।

हालांकि पुलिस का दावा है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने चानमोहन की हत्या की थी और उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad