आम आदमी पार्टी (आप) ने आज ऐलान किया कि उसके विधायक जरनैल सिंह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में लांबी सीट पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व दागी अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने उन्हें राष्ट्रीय ओलंपिक संस्था का आजीवन अध्यक्ष नियुक्त करने की आलोचना करने पर विजय गोयल पर निशाना साधते हुए कहा कि खेल मंत्री को अपने काम पर ध्यान लगाना चाहिए क्यांकि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में विफल रहे हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों के दागी सुरेश कलमाड़ी को आज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की वार्षिक आम सभा की बैठक में मानद आजीवन अध्यक्ष बनाया गया। एक अन्य दागी अधिकारी अभय सिंह चौटाला को भी आईओए का मानद आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है।
संस्थापक पं. जगतराम आर्य की जयंती/स्थापना-दिवस पर हुई किताबघर प्रकाशन की संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपना देश और मीडिया विषय पर जोरदार बहस की। ‘सवाल’ को ले कर ‘हल्का बवाल’ भी हुआ। पांडुलिपि पर दिया जाने वाला आर्य स्मृति सम्मान इस बार नहीं दिया जा सका।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में एक बार फिर खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरोधियों को पार्टी में वापसी कराकर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर टकराव का संकेत दे दिया है। वहीं अखिलेश समर्थकों की वापसी की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
अभिनेता विंदू दारा सिंह ने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार उनके दिवंगत पिता पहलवान-अभिनेता दारा सिंह की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में काम करने को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं।
पंजाब चुनावों के लिए कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन में परिवार की राजनीति ही हावी रही जिसमें सीटें राजनीतिक परिवारों की अगली पीढ़ियों को गयीं या वृद्ध नेताओं ने अपने या अपने परिजनों को उम्मीदवार बनाने के लिए दबाव बनाया।
प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स इंडिया की मानें तो देश की विभिन्न क्षेत्रों की सेलिब्रिटी की कमाई की सूची में अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान शीर्ष पर नहीं हैं। उन्हें सुल्तान सलमान खान ने इस सिंहासन से बेदखल कर दिया है।