Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, शनिवार, 24 दिसंबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज का दिन आपके लिए संघर्ष भरा हो सकता है। पूरा दिन भाग-दौड़ बनी रहेगी। और दिनों के मुकाबले आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है जिससे आपको ना सिर्फ शारीरिक थकान होगी बल्कि मानसिक तनाव भी हो सकता है। आर्थिक संबंधी फैसले कल तक के लिए टाल देना हितकारी होगा।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षमय हो सकता है। मनोवांछित परिणाम पाने के लिए उन्हें अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर अभिभावकों को भी चिंता बनी रह सकती है। कोई पुरानी गलती आपको परेशान कर सकती है लेकिन परेशान ना हों यह एक टेम्प्रेरी फेस है जो जल्दी गुजर जाएगा।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

भाग्य के सहयोग से आपको कुछ अचल सम्पत्ति मिलने के योग बने हुए हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होकर आपकी तारीफ करेंगे और आपकी लोकप्रियता उनके बीच में बढ़ेगी और वह पूर्णरूप से आपको अपना समर्थन प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

भाग्य के सहयोग से आपकी सारी योजनाएं बढ़िया तरीके से आगे बढ़ती रहेंगी। आपकी योजनाओं की सफलता देखकर लोग भी आपका साहस बढ़ाएंगे। यदि लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा या खेल जगत से जुड़े हैं तो आज आप अपनी प्रतिभा का जादू सब पर चलाने में सफल रहेंगे। 

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आज आपके विरोधी आप पर थोड़ा हावी हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष में लिए गए निर्णयों के लिए विशेष सावधानी बरतें। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। कार्यों के बनने में विघ्न-बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जोखिम उठाने से हानि हो सकती है इस बात का भी ध्यान रखें। जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं उन्हें आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। संपर्क के दायरे का विस्तार होगा और महत्वपूर्ण संबंध भी बनेंगे।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

आपके हंसमुख स्वभाव के कारण आपके आसपास का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा तथा विपरीत लिंग के व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षित भी हो सकते हैं। आने वाले समय में कुछ भी निवेश करने से पहले उसके नफा-नुकसान के बारे में अच्छे से सोच-विचार अवश्य कर लें अन्यथा फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

अपने बिजनेस पार्टनर की मदद से आप अपने रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे और अपने व्यवसाय को तरक्की की तरफ ले जा पाएंगे। किसी पर भी अंधा विश्वास ना करें और अपनी बातों की गोपनीयता को बनाए रखें। छात्रों के लिए समय थोड़ा चुनौतियों भरा रहेगा।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

किसी भी छोटी यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा। कुछ नए मित्र भी बनेंगे जिनका साथ आपको आपके कॅरिअर में भी मदद करेगा। जो लोग पत्रकारिता से जुड़े हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान प्राप्त होगा।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दिल में प्रेम की उमंगे उमड़ेंगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते है। जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं आने वाला समय उनके लिए बेहद लाभकारी है। खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो यह समय खरीदारी के लिए बेहद अनुकूल है।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा। कुछ ऐसी शुभ सूचनाएं आपको प्राप्त होंगी जिनका आपको लंबे समय से इंतजार था। रुके हुए कार्यों को एक बार फिर से गति प्रदान होगी। मित्रों व संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

अभी तक आपने जितनी भी योजनाएं बनाई थी उन्हें अमल में लाने का समय आ चुका है। भाग्य के सहयोग से आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। जो भी महत्वपूर्ण कार्य अभी तक रुके पड़े थे उन्हें एक बार फिर गति प्राप्त होगी। पूरा दिन एक खुशनुमा माहौल छाया रहेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad