Advertisement

Search Result : "नवजोत कौर सिद्धू"

पंजाब चुनावः जेटली की जनसभा और सिद्धू पत्रकारों से मुखातिब होंगे

पंजाब चुनावः जेटली की जनसभा और सिद्धू पत्रकारों से मुखातिब होंगे

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 4 फरवरी को मतदान है। इन दिनों राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को वोटरों के रिझाने के लिए पूरा जोर लगाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह स्टार प्रचारक में शामिल हैं, जबकि प्रियंका गांधी का नाम नहीं हैं। हालांकि, गुरुवार को ही अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया था कि प्रियंका गांधी पंजाब में प्रचार नहीं करेंगी।
पंजाब चुनाव: सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट तो अमरिंदर सिंह ने लंबी से भरा पर्चा

पंजाब चुनाव: सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट तो अमरिंदर सिंह ने लंबी से भरा पर्चा

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 4 फरवरी को वोटिंग होगी। 18 जनवरी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट नामांकन भरा। वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह लंबी विधानसभा से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दम है तो लंबी से आकर चुनाव लड़े केजरीवाल।
सिद्धू की भूमिका पर आलाकमान फैसला करेगीःअमरिंदर

सिद्धू की भूमिका पर आलाकमान फैसला करेगीःअमरिंदर

पंजाब में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है और कांग्रेस किसी के साथ कोई समझौता नहीं करती है। उनसे पूछा गया था कि विधानसभा चुनाव जीतने पर पार्टी ने सिद्धू को क्या कोई अहम पद देने की पेशकश की है?
सिद्धू बोले, कांग्रेस कौशल्या तो भाजपा कैकेयी

सिद्धू बोले, कांग्रेस कौशल्या तो भाजपा कैकेयी

कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। रविवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सिद्धू के अमृतसर (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने कहा कि मैं तो पैदाइशी कांग्रेसी हूं। ये मेरी घर वापसी है। सिद्धू ने कहा कि मेरे पिता ने 40 साल कांग्रेस की सेवा की। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे। इस दौरान सिद्धू ने कांग्रेस को कौशल्या तो भाजपा को कैकेयी बताया।
नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल

नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल

पिछले कुछ समय से जारी अनिश्चितता पर विराम लगाते हुए क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू आज राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम पर कहा कि इससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
पंजाबः टीएस सिद्धू मोहाली से अकाली उम्मीदवार

पंजाबः टीएस सिद्धू मोहाली से अकाली उम्मीदवार

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव का पद छोड़ने के एक दिन बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तेजिंदर सिंह सिद्धू को आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मोहाली से आज पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।
पंजाब में बदल रहा पैंतरा, नवजौत कौर सिद्धू कांग्रेस में 28 को होंगी शामिल

पंजाब में बदल रहा पैंतरा, नवजौत कौर सिद्धू कांग्रेस में 28 को होंगी शामिल

पंंजाब में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनैतिक दल पैंतरा बदलते जा रहे हैं। नए राजनैतिक समीकरण के तहत नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर और आवाज-ए-हिंद पार्टी के नेता प्रगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश करने वाले हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कौर के इस कदम का स्‍वागत किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू मुंबई में थे और वह आने वाले दिनों में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।
पंजाब चुनाव-2017ः आवाज-ए-पंजाब मोर्चा टूटा

पंजाब चुनाव-2017ः आवाज-ए-पंजाब मोर्चा टूटा

पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा विधायक परगट सिंह और बैंस बंधुओं के साथ मिलकर बनाया गया ‘आवाज़-ए-पंजाब’ मोर्चा उस समय टूट गया जब बैंस बंधुओं ने ‘आप’ से गठबंधन करने का फैसला कर लिया।
सिद्धू की पत्नी ने भाजपा छोड़ी

सिद्धू की पत्नी ने भाजपा छोड़ी

पंजाब से भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और प्रदेश भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने नवजोत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली राज्यसभा के लिए मनोनीत

महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली राज्यसभा के लिए मनोनीत

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रूपा गांगुली को आज राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। रूपा ने लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का किरदार अदा किया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement