Advertisement

Search Result : "क्रूज ड्रग पार्टी केस"

पाकिस्तानी कलाकारों को जूते मार भगाना चाहिए : संगीत सोम

पाकिस्तानी कलाकारों को जूते मार भगाना चाहिए : संगीत सोम

भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश में सरधना के विधायक संगीत सोम ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ नरमी नहीं बरतनी चाहिए। पाकिस्तान के जितने भी हीरो-हीरोइन भारत में काम कर रहे हैं, उन्हें जूते मारकर भगा देना चाहिए। वे अपने चुनाव क्षेत्र के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे।
जात पर न भड़काओ वोटर को

जात पर न भड़काओ वोटर को

बहुत पुरानी कहावत है- जात न पूछो साधु की। साधु यानी आशीर्वाद देने वाला, अपने भक्तों की सुख, समृ‌‌द्धि, सफलता की कामना करने वाला। भारतीय मतदाता भी तो उसी भलमनसाहत और उदारता के साथ अपने पसंदीदा उम्मीदवार को सत्ता में पहुंचाने के लिए ‘वोट’ का महत्वपूर्ण आशीर्वाद देता है।
अखिलेश ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार गायत्री फिर हुए शामिल

अखिलेश ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार गायत्री फिर हुए शामिल

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति कोएक बार फिर मंत्री बनाया है। इसके साथ ही चार मंत्रियों को शामिल किया गया जबकि छह राज्य मंत्रियों को पदोन्नत किया गया है।
केरल में होने के बावजूद राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नहीं आईं वसुंधरा

केरल में होने के बावजूद राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नहीं आईं वसुंधरा

कोझीकोड में चल रहे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आज आखिरी दिन था। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ ही बैठक समाप्त हो गई। लेकिन कुछ नेताओं की नाराजगी को लेकर अटकलबाजी शुरू हो गई।
टुडेज चाणक्य सर्वे: क्लिंटन की बढ़त बरकरार, ट्रंप से 7 प्रतिशत आगे

टुडेज चाणक्य सर्वे: क्लिंटन की बढ़त बरकरार, ट्रंप से 7 प्रतिशत आगे

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए टुडेज चाणक्य ने ओपिनियन पोल जारी किया है। इस ओपिनियन पोल में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से 7 प्रतिशत आगे दिखाई गई हैं।
सपा परिवार में सब कुछ ठीक नहीं, मुलायम ने आजमगढ़ रैली स्थगित की

सपा परिवार में सब कुछ ठीक नहीं, मुलायम ने आजमगढ़ रैली स्थगित की

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी ने छह अक्तूबर को आजमगढ में होने वाली पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की रैली को अचानक रद्द कर दिया जिससे ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि सत्तारूढ परिवार में अब भी सब कुछ पटरी पर नहीं लौटा है।
अपने पिता से ज्यादा लोकप्रिय हैं अखिलेशः सर्वे

अपने पिता से ज्यादा लोकप्रिय हैं अखिलेशः सर्वे

यूपी में अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से अधिक लोकप्रिय हैं। यह तथ्य मुलायम परिवार में छिड़ घमासान के बाद सी वोटर के सर्वे में सामने आया है। ताजा विवाद के बाद हुए सर्वे के अनुसार अखिलेश उत्तर प्रदेश में अपने पिता के मुकाबले बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। सर्वे प्रदेश की 403 सीटों पर लगभग 11 हजार लोगों के बीच किया गया। इसके अनुसार शिवपाल सिंह यादव की लोकप्रियता लोगों के बीच काफी कम है।
काले धन के लिए छोटे व्यापारियों पर निशाना साध रही है मोदी सरकार: दिग्विजय

काले धन के लिए छोटे व्यापारियों पर निशाना साध रही है मोदी सरकार: दिग्विजय

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार काला धन बाहर निकालने के नाम पर छोटे व्यापारियों और कारोबारियों पर निशाना साध रही है।
मैंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा कभी नहीं पाली- शिवपाल सिंह यादव

मैंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा कभी नहीं पाली- शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच भले ही मनमुटाव की बातें हो रही हो लेकिन शिवपाल ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश के साथ ही रहेंगे। उन्होने यह भी कहा कि कभी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं जाहिर की।
मौर्य की रैली पर बोलीं मायावती, खोदा पहाड़ निकली चुहिया

मौर्य की रैली पर बोलीं मायावती, खोदा पहाड़ निकली चुहिया

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य की आज की रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कि भाजपा को खुद ही पछतावा हो रहा होगा कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया। इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिये मौर्य अपनी ताकत दिखाना चाह रहे थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement