Advertisement

Search Result : "अजलन शाह हॉकी"

अजलान शाह हॉकी: भारत ने कनाडा को 3-1 से हराया

अजलान शाह हॉकी: भारत ने कनाडा को 3-1 से हराया

भारत ने गोल करने के कई मौके गंवाए लेकिन दूसरे हाफ में दो गोल की बदौलत 25वें सुल्तान अजलान शाह कप हाकी टूर्नामेंट में आज कुआलालंपुर में कनाडा को 3-1 से हराने में सफल रहा। शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद भारत विरोधी टीम पर दबाव बनाने में विफल रहा लेकिन टीम तीन मैचों में दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही।
अजलान शाह हॉकी के लिए टीम घोषित, श्रीजेश को आराम

अजलान शाह हॉकी के लिए टीम घोषित, श्रीजेश को आराम

ओलंपिक से पहले सभी खिलाडि़यों को मौका देने की कवायद में हाकी इंडिया ने आज 25वें सुल्तान अजलान शाह कप के लिए सीनियर गोलकीपर और उप कप्तान पी.आर. श्रीजेश सहित सात खिलाडि़यों को विश्राम दिया और मिडफील्डर सरदार सिंह की अगुवाई वाली 18 सदस्यीय टीम में कुछ नए चेहरे जोड़े।
यौन उत्पीड़न के आरोप को सरदार सिंह ने खारिज किया

यौन उत्पीड़न के आरोप को सरदार सिंह ने खारिज किया

भारतीय मूल की एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लुधियाना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इक्कीस वर्षीया इस महिला का दावा है कि वह पिछले चार साल से सरदार के साथ रह रही थीं। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि सरदार ने उन्हें मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया। आलोचनाओं से घिरे सरदार सिंह ने बुधवार कााा भारतीय मूल की ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को यह कहते हुए खारिज किया कि हालांकि वह उसे जानते हैं लेकिन उनकी मंगनी नहीं हुई जैसा इस महिला खिलाड़ी ने दावा किया है।
केपीएस गिल की केजरीवाल को चिट्ठी, जेटली पर गंभीर आरोप

केपीएस गिल की केजरीवाल को चिट्ठी, जेटली पर गंभीर आरोप

पूर्व आईपीएस अधिकारी केपीएस गिल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर हॉकी इंडिया में कथित अनियमितताओं की शिकायत की है। गिल ने वित्‍त मंत्री अरुण जेटली पर अपने प्रभाव का इस्‍तेमाल कर बेटी सोनाली को हॉकी इंडिया का वकील बनाने का आरोप भी लगाया है।
रियो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम जर्मनी, नीदरलैंड के पूल में

रियो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम जर्मनी, नीदरलैंड के पूल में

आठ बार की चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम रियो ओलंपिक 2016 में पूल बी में पिछली विजेता जर्मनी और दुनिया की दूसरे नंबर की टीम नीदरलैंड के साथ होगी।
रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हरा भारत ने जीता कांस्य पदक

रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हरा भारत ने जीता कांस्य पदक

हॉकी विश्व लीग में कांस्य पदक के लिए आज खेले गए मैच में भारत ने नीदरलैंड को हरा दिया। बेहद रोमांचक मैच का फैसला शूट आउट से हुआ जिसे भारत ने नीदरलैंड के 2 गोल के मुकाबले 3 गोल कर जीत लिया है।
आखिरी क्षणों में सही पास नहीं देने के कारण हारे : ओल्टमैन्स

आखिरी क्षणों में सही पास नहीं देने के कारण हारे : ओल्टमैन्स

विश्व हाकी लीग फाइनल्स में मंगलवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ ।-3 से हार के बाद भारत के मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमैन्स ने आज कहा कि आखिरी क्षणों में सही पास नहीं दे पाने के कारण उनकी टीम को शीर्ष टीमों के खिलाफ खमियाजा भुगतना पड़ रहा है।
पाक को 6-2 से हरा भारत ने जीता जूनियर एशिया कप

पाक को 6-2 से हरा भारत ने जीता जूनियर एशिया कप

हरमनप्रीत सिंह के एक हैट्रिक सहित चार गोलों के दम पर भारत ने जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6-2 से करारी मात देते हुए ख़िताब अपने नाम कर लिया। भारत ने यह खिताब दूसरी बार जीता है।
न्यूजीलैंड के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

न्यूजीलैंड के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान कर दिया गया है। अनुभवी मिडफील्डर दानिश मुज्तबा को इसमें जगह नहीं मिली है जबकि धर्मवीर सिंह, मनप्रीत सिंह और निक्किन थिमैया की भी इस टेस्ट दौरे के लिए वापसी हुई है।
हॉकी इंडिया से विवाद निपटारे का इच्छुक है पाकिस्तान

हॉकी इंडिया से विवाद निपटारे का इच्छुक है पाकिस्तान

क्रिकेट कूटनीति में दाल नहीं गलती देख अब पाकिस्तान ने भारतीय हॉकी लीग में भागीदारी का प्रस्ताव हॉकी इंडिया के समक्ष रखा है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) ने हॉकी इंडिया से गतिरोध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव रखा है। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के दुर्व्यवहार के कारण बेशुमार दौलत वाले इंडियन लीग में उनके खिलाड़ियों की हिस्सेदारी प्रतिबंधित कर दी गई थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement