Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, शुक्रवार, 8 जुलाई 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज का मुख्य आकर्षण, बहुत बड़ी और बेहतर चीजों के लिए लंबी छलांग लगाने की आपकी सामर्थ्य होगी। आप भावनात्मक बदलाव का अनुभव करेंगे जो आपके लिए उत्तेजना, उत्सुकता और अवसरों का वायदा करता है। यदि आप मित्रों के समूह में रहने की योजना बनाते हैं तो एक नई संस्था बनाई जा सकती है।

वृष: (15 मई - 15 जून)

आप अपने नजदीकियों के लिए चीजों को अच्छी करने का प्रयास करेंगे। आप किसी की मदद करेंगे जो दुविधा का सामना कर रहा है और उससे आप संबंध स्थापित कर सकते हैं। प्रोफेशनल रूप से यदि आप अग्रणी पद प्राप्त करने का फैसला करते हैं तो आपका स्वागत होगा।

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आप अपने जीवन के बारे में जो कुछ पसंद नहीं करते हैं उसमें बदलाव लाना चाहेंगे। व्यवसाय में आप अपने निजी उद्देश्यों का पुनः निर्धारण करेंगे और अस्पष्ट व्यवहार करेंगे। आपको अपनी नगद धनराशि पर नजर रखनी होगी क्योंकि खर्च समस्या खड़ी कर सकते हैं।

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आपका ध्यान व्यक्तिगत मसलों और रुचियों पर केंद्रित होगा। कॅरिअर को आगे बढ़ाने के लिए यह समय अच्छा सिद्ध हो सकता है। आप जिस कंपनी में काम कर रहे हैं वहां भी आगे बढ़ सकते हैं या शायद पूरा बदलाव करेंगे। एक व्यवसायी के रूप में नए क्षेत्र में अपनी प्रगति से आप संतुष्ट होंगे।

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आप अपने सृजनात्मक पक्ष का प्रदर्शन करेंगे और यह बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। आप इस सप्ताह अपने कार्य काफी हद तक सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेंगे। बदलावों की स्वीकृति आगे बढ़ने की कुंजी होगी। यदि व्यवसायिक गतिविधियों आपकी योजनाओं के अनुसार नहीं चलती हैं तो आपके लिए कारोबार करना आसान नहीं होगा।

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आज आपका ध्यान व्यक्तिगत मसलों और रूचियों पर होगा। आर्थिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी और आपके आश्चर्य के लिए कर्जदारों से भी कुछ धन आएगा। यदि प्रोफेशनल जिस तरह से दूसरे लोग स्थितियों से निबटते हैं उस पर नजर रखेंगे तो अच्छा कर सकते हैं और उनसे सीखेंगे भी।

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

वार्तालाप एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। आप अपने विचारों का प्रदर्शन करने में सक्षम रहेंगे और अपनी योजनाओं के साथ आगे बढ़ने की आवश्यक स्वीकृति आपको प्राप्त होगी। कार्य जीवन मुलाकातों और अतिरिक्त जिम्मेदारियों से अति व्यस्त होगा।

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

भावनात्मक रूप से कार्य करने से पहले आपको सावधानीपूर्वक विचार करने की आवश्यकता है। यदि आप अपने साथी पर बहुत अधिक निर्भर हैं तो आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ पारिवारिक मसलों के विषय में आपके सभी प्रिय आपको तंग करेंगे।

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

कार्य स्थल पर चीजें बहुत अच्छी नहीं होंगी। बिना अपना संयम खोये हुए कैसे आप सबसे अच्छा कर सकते हैं इस पर आपको अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। व्यवसाय में यदि आपकी पकड़ मजबूत नहीं है तो आपकी भावुक प्रवृत्ति महंगी सिद्ध हो सकती है। प्रेम जीवन में आप स्वयं को भ्रम की स्थिति में पाएंगे।

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

यदि व्यवसाय से जुड़े हैं तो कोई व्यक्ति आपको सारी जानकारी दे सकता है जिसकी आपको अपने कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए आवश्यकता है। आर्थिक रूप से व्यस्त रहने के लिए यह समय बहुत अच्छा होगा और वे निवेश कर सकते हैं जिन पर काफी समय से सोच-विचार चल रहा है।

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आप उन उलझनों से बाहर आने में सक्षम रहेंगे जो आपको काफी समय से परेशान कर रहीं थी और बहुत अधिक दबाव बना रही थी। आप कष्ट से मुक्ति की सांस लेंगे और साथ ही अपने भविष्य की गतिविधियों की भी योजना बनाएंगे। महत्वपूर्ण फैसले धन के मसले इंगित करते हैं जो लंबे समय तक आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आप कार्यों के भली भांति चलने के प्रति आश्वस्त होंगे। आपके सृजनात्मक विचार और नवीन प्रक्रिया आपकी योजनाओं को क्रियान्वित करने में मदद करेंगी। आर्थिक पक्ष भी समृद्ध होगा और आमदनी का कोई अतिरिक्त स्रोत भी खुलेगा। व्यक्तिगत के साथ-साथ प्रोफेशनल कार्य के संबंध में लंबी दूरी की यात्रा संभावित है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad