Advertisement

आज कैसा रहेगा आपका दिन

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्यफल, बुधवार, 6 जुलाई 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज एक उद्योगपति के रूप में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दूसरे लोगों की मदद लेने से हिचकिचाना नहीं चाहिए। व्यवसाय में परियोजनाएं आपके योजनानुसार चलेंगी और आपका पार्टनर अधिक मिलनसार होगा। घरेलू स्तर पर परिवार के नौजवान सदस्यों से व्यवहार करते समय आप कुछ तनावग्रस्त हो सकते हैं।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण होंगे क्योंकि अधिकतर चीजें आज आपके अनुसार चलेंगी। भावनात्मक रूप से आप उच्च स्तर पर होंगे क्योंकि आपके प्रेम संबंध में सुधार होगा। बहुत सी गतिविधियां आपके खाली समय को भरेंगी। आप अपना प्राकृतिक लय बनाए रखेंगे जिसमें पिछले काफी समय से कमी आ रही थी।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज नौकरी में अपने अधिकारियों के साथ आपका अच्छा तारतम्य स्थापित होगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बहुत अच्छी होगी। लंबी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। घरेलू स्तर पर आपको अपने परिवार से आवश्यक प्रेम और हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। यद्यपि आपको खुला खर्च करने के प्रति भी सावधान रहना चाहिए क्योंकि परिवार में कोई महत्वपूर्ण उत्सव मनाया जाने वाला है। प्रयास करें और अपने खर्चों को स्थिर रखें क्योंकि अभी एकदम से आय के नए स्रोत प्राप्त नहीं होंगे।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर से और बेहतर होगी और आप नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। आप अपनी नियमित आमदनी से खुश होंगे और आप धन निवेश करने का मन भी बना सकते हैं। यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं तो आप कुछ नए विचार अमल में लाएंगे।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

एक राजनीतिज्ञ के रूप में आपकी परियोजनाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा। जो लोग नौकरी में हैं उनका अपने अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल स्थापित होगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति बहुत अच्छी होगी। आप स्टॉक मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

यदि आप कोई अपना उद्योग प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए अब समय बहुत अच्छा है। व्यवसायिक जीवन नित्यक्रम से आगे बढ़ेगा। किसी व्यवसायिक साथी के साथ यात्रा हो सकती है। शाम को आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन इसमें गंभीर कुछ नहीं होगा।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आज आप दबाव का अनुभव करेंगे। दूरस्थ स्थान की यात्रा आपको केवल संतुष्टि का बोध करा सकती है क्योंकि लाभ बाद में प्राप्त होगा। प्रोफेशनल अपनी योजनाओं से जुड़ेंगे और अपने भविष्य के कार्यक्रमों पर कार्य प्रारंभ करेंगे। यद्यपि आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

आज आपकी सृजनात्मकता में अत्यधिक वृद्धि होगी। यदि आप एक लेखक या कलाकार हैं तो आपको पहचान प्राप्त होगी। व्यवसाय में आप अपने कार्य पर अधिक समय लगाने में सफल रहेंगे और यह बाद में बड़े लाभ प्रदान करेगा। यदि आपके सपने साकार हो सकते हैं तो आप जोखिम उठा सकते हैं।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आप जीवन के प्रति अत्यधिक व्यवहार कुशल होंगे और पाएंगे कि चीजें आपके पक्ष में कार्य करेंगी। एक व्यवसायिक व्यक्ति के रूप में आप वास्तविक कठिन समझौता करने की स्थिति में होंगे। सामाजिक स्तर पर अच्छी मित्रता इंगित है। अप्रत्याशित रूप से आपका कोई नया प्रेम प्रसंग प्रारम्भ हो सकता है।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आप अपने कुछ लक्ष्यों को वास्तविकता प्रदान करने की मुद्रा में होंगे। व्यक्तिगत संबंधों में कठिनाईयों से निबटने के लिए तैयार रहें क्योंकि कुछ नजदीकी लोग अभी कुछ कठोर हो सकते हैं और आपके विचारों को आसानी से स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं होंगे।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आज आपको बहुत से नए अनुभव होंगे। यद्यपि इस प्रक्रिया में आपको बहुत सावधान होना चाहिए कि कोई आपकी आंखों में धूल न झोंक सकें। व्यवसायिक पार्टनर से सीधी बात करें। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य के साथ मतभेद उभर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें क्योंकि कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है जो आपको परेशान करेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad