Advertisement

ये हैं लोकसभा के सबसे अमीर उम्मीदवार, संपति जान चौक जाएंगे आप

भारत में इस साल 18वें लोकसभा चुनाव के मतदान चल रहा है।देशभर में 7 चरणों में चुनाव आयोजित हो रहे हैं और 4...
ये हैं लोकसभा के सबसे अमीर उम्मीदवार, संपति जान चौक जाएंगे आप

भारत में इस साल 18वें लोकसभा चुनाव के मतदान चल रहा है।देशभर में 7 चरणों में चुनाव आयोजित हो रहे हैं और 4 जून को वोटों की गिनती की जानी है। गिनती के बाद 4 जून को ही देशवासियों के समक्ष परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह हर पांच साल में आयोजित होने वाला देश का पर्व है जिसमें सभी हिस्सा लेते हैं। लगातार होने वाली इस प्रक्रिया को कई नजरिये से देखा जाता है। कोई विकास के आंकड़ों को तुलनात्मक ढंग से देखता है तो कोई मंहगाई के दर में हुए बदलाव को चिह्नित करता है। उसी तरह एक भारतीय संस्था है जो पिछले 25 वर्षों से चुनावी सुधार को लेकर कई कार्य कर रही है। नाम है, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर)। एडीआर के एक हालिए रिपोर्ट से यह पता चला है कि 514 मौजूदा लोकसभा सांसदों में से 25 के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

एडीआर की रिपोर्ट के बाद आउटलुक ने उन लोगों की सूची तैयार की है जो चुनाव लड़ रहे सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल हैं। आइये डालते हैं उनपर एक नजर।

चंद्रशेखर पेम्मासानी, टीडीपी

चंद्रशेखर पेम्मासानी, तेलगू देसम पोर्टी के उम्मीदवार हैं। इस साल चंद्रशेखर सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में पहले स्थान पर हैं। चंद्रशेखर एक एनआरआई डॉक्टर हैं और वो आंध्र प्रदेश के गंटुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चंद्रशेखर ने 5,785 करोड़ रुपए की पारिवारिक संपत्ति घोषित की है। इसके अलावा उनके दूसरे सफल बिजनेस वेंचर्स भी हैं। 

पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो, बीजेपी

दक्षिण गोआ से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो 1,361 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर हैं। एडीआर के डाटा के मुताबिक, 255.44 करोड़ की संपत्ति डेम्पो ने घोषित की है, वहीं 998.83 करोड़ की संपत्ति उनके पति श्रीनिवास डेम्पो के पास है। इसके अलावा डेम्पो दंपत्ति के पास 111 करोड़ की अचल संपत्ति है।

नकुल नाथ, कांग्रेस

कांग्रेस के नकुल नाथ इस साल चुनाव लड़ रहे सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं, उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उन्होंने 716 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद हैं जहां पहले चरण में मतदान हो चुका है। वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ के बेटे हैं, जिन्होंने दो दशक से अधिक समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है। नकुल नाथ की 2019 की जीत न केवल उनकी पहली लोकसभा जीत थी, बल्कि भाजपा की मजबूत तैनाती के कारण राज्य में कांग्रेस द्वारा जीती गई एकमात्र सीट भी थी। 

वेंकटरमणे गौड़ा, कांग्रेस

चुनावी हलफनामे के अनुसार, कांग्रेस के मांड्या उम्मीदवार वेंकटरमणे गौड़ा, जिन्हें 'स्टार चंद्रू' के नाम से जाना जाता है, इस चुनाव के दूसरे चरण में 622 करोड़ रुपए से अधिक की घोषित संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार थे। उनकी पत्नी कुसुमा के पास भी 329.32 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। पेशे से ठेकेदार, गौड़ा की वार्षिक आय 16.28 करोड़ रुपए है और वो यह चुनाव एनडीए के एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ लड़ रहे हैं।

अशोक कुमार, एआईएडीएमके

इस सूची में तमिल नाडु के इरोड सीट से एआईएडीएमके के उम्मीदवार अशोक कुमार लड़ रहे हैं, उनके पास 583 करोड़ रुपए की संपत्ति है। कुमार के आय का साधन बिजनेस और तनख्वाह है। वही उनकी पत्नी करुणांबिका एक आर्किटेक्ट हैं साथ ही किराया और तनख्वाह उनके आय के श्रोत हैं।

इसके अलावा अमीर उम्मीदवारों की सूची में मध्यप्रदेश के गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया जिनके पास 424 करोड़ रुपए की घोषित संपत्ति है। वहीं दूसरी ओर, अभिनेत्री से नेता बनी भाजपा के मथुरा सीट से उम्मीदवार हेमा मालिनी के पास 249 करोड़ रुपए की घोषित संपत्ति है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad