Advertisement

पश्चिम बंगाल: चोट लगने के बाद ममता का कमबैक, रोड शो में व्हील चेयर से भर रहीं हुंकार

पश्चिम बंगाल चुनाव में फिर से ममता बनर्जी मैदान में लौट आईं हैं। कोलकाता के गांधी मूर्ति में...
पश्चिम बंगाल: चोट लगने के बाद ममता का कमबैक, रोड शो में व्हील चेयर से भर रहीं हुंकार

पश्चिम बंगाल चुनाव में फिर से ममता बनर्जी मैदान में लौट आईं हैं। कोलकाता के गांधी मूर्ति में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोड शो शुरू कर दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड शो शुरू होने से पहले यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है। ममता बनर्जी आज व्हीलचेयर पर गांधी मूर्ति से हाज़रा तक रोड शो कर रही हैं। बीते दस मार्च को नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर कथित हमला हुआ था जिसमें उनके पैर जख्मी हो गए थे। उनके पैर में प्लास्टर किए गए हैं। डॉक्टर ने व्हील। चेयर से चलने की सलाह दी है। ममता ने अस्पताल से ही ऐलान किया था कि वो चुनाव प्रचार जारी रखेंगी और व्हील चेयर से प्रचार करेंगी।

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम में ममता बनर्जी घायल, बोलीं- 4-5 लोगों ने धक्का मारा, सोची-समझी साजिश; चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी का 17 मार्च को बांकुरा में रैली है। इसके बाद पार्टी अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। फिलहाल इसे टाल दिया गया है। यह दूसरा मौका है, जब टीएमसी ने घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम टाला है। टीएमसी का घोषणापत्र सबसे पहले 11 मार्च को जारी होना था, लेकिन ममता बनर्जी के चोटिल होने के बाद कार्यक्रम को 14 मार्च के लिए टाल दिया गया था। अब टीएमसी ने इसे फिर आगे बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम में ममता बनर्जी के चोटिल होने का मामला, फिर से ईसी को रिपोर्ट देंगे सीएस

ये भी पढ़ें: ममता के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस के एक हुए सुर, कहा- षड्यंत्र का बहाना बना रहीं दीदी

पश्चिम बंगाल की 294 विधान सभा सीटों के लिए 8 चरणों में मतदान होने हैं। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होंगा। जबकि चुनाव परिणाम 2 मई को आएगा। पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों, तीसरे चरण में 31 सीटें, चौथे चरण में 44 सीटें, पांचवें चरण में 45 सीटें, छठे चरण में 43 सीटें, सातवें चरण में 36 सीटें और आठवें चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा। आठ चरणों में चुनाव कराने को लेकर भी चुनाव आयोग पर ममता सरीखे अन्य दलों ने सवाल उठाए हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad