Advertisement

नीतिश का ममता, जया को तीसरे मोर्चे को समर्थन देने का आग्रह

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कांग्रेस मुक्त भारत के जवाब में फिर से संघ मुक्त भारत का नारा दिया है। नीतिश कुमार का कहना है कि जो लोग संघ की विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उसका समर्थन नहीं करते हैं, उन्हें एक साथ आ जाना चाहिए। नीतिश ने चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी और जयललिता दोनों से बात की और तीसरे मोर्चे को समर्थन देने का आग्रह किया।
नीतिश का ममता, जया को तीसरे मोर्चे को समर्थन देने का आग्रह

 

नीतिश का कहना है कि उनकी ममता बनर्जी से बात हुई है। वह संघमुक्त भारत के लिए साथ आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लगातार दूसरी दफा पश्चिम बंगाल में जीत के लिए ममता बनर्जी को बधाई भी दी। जीत के बाद ममता ने भी कहा कि अगर उन्हें गठबंधन करना पड़ा तो वह लालू और नीतिश के साथ जा सकती हैं। नीतिश कुमार का कहना है कि इस चुनाव के बाद भाजपा के लिए सेलिब्रेट करने की बहुत बड़ी वजह नहीं है। वह सिर्फ असम में जीते हैं क्योंकि कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था। राज्यों में चुनाव के नतीजे उम्मीद के मुताबिक हैं, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। उधर ममता बनर्जी ने कहा है कि वह भाजपा को मुद्दों के आधार पर समर्थन देती रहेंगे।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad