Advertisement

सोनिया से मिलने के बाद बोलीं ममता, भाजपा को हराने के लिए सीधा संघर्ष जरूरी

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों का मोर्चा बनाने की मुहिम में जुटी तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष...
सोनिया से मिलने के बाद बोलीं ममता, भाजपा को हराने के लिए सीधा संघर्ष जरूरी

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों का मोर्चा बनाने की मुहिम में जुटी तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आज नई दिल्ली में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद उऩ्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए उसके साथ सीधा संघर्ष यानी वन-टू-वन फाइट जरूरी है। ऐसे में जो पार्टी जहां मजबूत है उसे वहां लड़ना चाहिए।


उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों के फ्रंट को समर्थन दे। ममता ने कहा कि यदि भाजपा के साथ सीधा संघर्ष होता है तो यह पार्टी राजनीतिक तौर पर समाप्त हो जाएगी। सोनिया से हुई मुलाकात पर उन्होंने कहा कि वह जब भी दिल्ली आती हैं उनसे मिलती है। हमारे अच्छे रिश्ते हैं। मैंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और राजनीतिक चर्चा भी की। मैंने उनसे कहा कि देश चाहता है कि 2018 में एक के सामने एक की लड़ाई हो। ऐसे में उनका सहयोग जरूरी है।


श्रीमती गांधी से मुलाकात करने से पहले ममता ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, भाजपा के असंतुष्ट नेता यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी तथा शत्रुघ्न सिन्हा से भी मुलाकात की। दिल्ली के दौरे पर आईं बनर्जी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, तेलुगु देशम पार्टी के संसदीय दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वाई एस चौधरी तथा पार्टी के अन्य सांसदों से बातचीत की थी। वह तेलंगाना राष्ट्र समिति की लोकसभा सदस्य के कविता तथा उनकी पार्टी के कुछ अन्य सांसदों से भी मिलीं थी। इस दौरान उन्होंने शिवसेना के संजय राउत से भी मुलाकात की थी और उनकी इस मुलाकात को सबसे अहम माना जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad