Advertisement

बदले की भावना से दिया गया है आयकर का नोटिसः सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि जब अरविंद केजरावील ने गुजरात में भाजपा को...
बदले की भावना से दिया गया है आयकर का नोटिसः सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि जब अरविंद केजरावील ने गुजरात में भाजपा को हराने की बात की है तब से केंद्र सरकार बदले की कार्रवाई करने पर आमादा है। आयकर विभाग द्वारा चंदे की रकम पर तीस करोड़ रुपये का नोटिस देना इसी का नतीजा है।

एक प्रेस कांफ्रेस में सिसौदिया ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले दिल्ली पुलिस, सीबीआई, ईडी सबने कार्रवाई की कोशिश की। भाजपा की मंशा आप को खत्म करने की है। तभी इस तरह की साजिश रची जा रही है। आप पर देश के आम आदमी का पैसा है। ठेके, दलाली या अंबानी और अडानी का नहीं है। भाजपा को लग रहा है कि अगर आप मजबूत होगी तो उसे परेशानी आएगी। केजरीवाल की आवाज को दबाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। चंदे के मामले में आप से ज्यादा पारदर्शी व्यवस्था किसी दल में नहीं मिलेगी। हर पैसे की पूरी जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। लेकिन केंद्र सरकार के कहने पर आयकर विभाग आप के चंदे को गैर-कानूनी बता रहा है और चंदे पर टैक्स मांगा जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने एडीआर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा पर 87 फीसदी पैसा अज्ञात स्त्रोत से आया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। हाईकोर्ट ने कांग्रेस को एचटीसी और एमएमसी से पैसा लेने के मामले में दोषी पाया और उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब भाजपा और कांग्रेस को विदेश से पैसा लेने का दोषी पाया गया तो कानून बदल दिया गया। देश में कांग्रेस और भाजपा की मिलीभागत चल रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ढेरों पार्टी बनी हैं लेकिन देश में आजादी के बाद पहली बार कोई पार्टी पारदर्शिता के साथ चल रही है। हमारे पास पाई-पाई का हिसाब है जिसका कानूनी तौर पर जबाव दिया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad