Advertisement

अखिलेश ने बताई सरकार की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। अखिलेश ने कहा कि चार साल में समाजवादी सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र के वादे पूरे किए हैं। समाज के सभी वर्गो को लाभ देने वाली योजनांए सरकार ने कार्यान्वित की हैं।
अखिलेश ने बताई सरकार की उपलब्धियां

 
अ‌खिलेश ने कहा कि सरकार की छवि बेदाग और पारदर्शी है। लेकिन कुछ जनविरोधी ताकते समाजवादी पार्टी के विरोध में है और जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। उन्होने कहा कि समाजवादी सरकार की उपलब्धियाँ जन-जन तक पहुँच रही है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। विपक्षी केवल विरोध की औपचारिकता निभाने में व्यस्त है। हम जनता की सेवा पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। सरकार को जनता के प्रति वफादारी में खरा उतरना है। उन्होंने विकास विरोधी तत्वों पर निगरानी रखने और जनता के समर्थन में रहने पर बल दिया।
 
   प्रदेश में कानून-व्यवस्था  को लेकर अखिलेश  ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है। प्रदेश में सामाजिक सदभाव  है और विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। कृषि अर्थव्यवस्था की उन्नति के लिए वर्ष 2016-17 के बजट में 80 प्रतिशत धनराशि की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष को ‘किसान-युवा वर्ष’ भी घोषित किया गया है। किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यक को प्राथमिकता में रखकर कई योजनांए शुरु की गई है।
 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad