Advertisement

सत्ताधारी विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए रसूखदारों ने रांची में डाल रखा था डेरा, ऐसे हुआ हेमंत सरकार गिराने की साजिश का खुलासा

रांची। एक पत्र ने हेमन्‍त सरकार को गिराने की साजिश को बेनकाब कर दिया। समझा जाता है कि इसी पत्र के बाद...
सत्ताधारी विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए रसूखदारों ने रांची में डाल रखा था डेरा, ऐसे हुआ हेमंत सरकार गिराने की साजिश का खुलासा

रांची। एक पत्र ने हेमन्‍त सरकार को गिराने की साजिश को बेनकाब कर दिया। समझा जाता है कि इसी पत्र के बाद पुलिस रेस हुई और चंद साजिशकर्ताओं के टूल को धर दबोचा। योजना को नाकाम कर दिया। हेमन्‍त सरकार को गिराने की साजिश की सूचना कोतबाली थाना को 22 जुलाई को ही मिल गई थी।

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह (अब स्‍वर्गीय) के पुत्र, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने रांची के कोतबाली थाना को इसकी विधिवत लिखित सूचना दी थी। लिखा था कि गठबंधन की सरकार को अस्थिर करने की सूचनाएं कई महीनों से चली आ रही है। इसी क्रम में जानकारी मिली है जो काफी हैरान करने वाली है। वो यह कि अलग-अलग जगहों से कुछ लोग राजनीतिक षड्यंत्र को अंजाम देने के लिए रांची आकर कैंप किये हुए हैं और हवाला के जरिये बड़े पैमाने पर लेन-देन की सूचना मिली है।

जानकारी मिली है कि सत्‍ताधारी दल के विधायकों के खरीद-फरोख्‍त के लिए लेन-देन के लिए बातचीत चल रही है। ताकि कुछ विधायकों को प्रलोभन देकर सरकार गिराई जा सके। कुछ बहुत ही रसूकदार लोग एवं फाइनांसर छद्म नाम से कई होटलों में ठहरे हुए हैं। विधायकों से संपर्क की कोशिश में हैं। ताकि सरकार गिराने की साजिश को अंजाम दिया जा सके।

सभी स्टैंड अलोन शॉप, नेबरहुड शॉप, रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स की दुकानें बिना ऑड इवन नियम के सभी दिनों पर खोली जा सकेंगी। हालांकि गैर जरूरी सामान/ सेवाओं से संबंधित दुकानों को खोलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक होगा। रेस्टोरेंट 50 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी के साथ सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। बार 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ खुले रहेंगे। समय सीमा दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ही रहेगी। सभी मार्केट, मार्केट काम्प्लेक्स, मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे और 50 फीसदी वेंडर्स के साथ एक ज़ोन में एक दिन में एक साप्ताहिक बाज़ार खोलने की इजाज़त होगी। सड़क के किनारे साप्ताहिक बाज़ार लगाने की इजाज़त नहीं होगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं होगी. ऑटो और रिक्शा में 2 यात्री, टैक्सी, कैब, ग्रामीण सेवा, फट-फट सेवा में अधिकतम 2 यात्री, मैक्सी कैब में 5 यात्री और RTV में अधिकतम 11 यात्रियों को एक साथ यात्रा करने की मंजूरी है।

ये रहेगा बंद

-सभी समाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सांस्कृतिक, धार्मिक, त्योहारों से सम्बंधित आयोजनों पर पाबंदी होगी

-अब दिल्ली में उन सभी एक्टिविटीज को खोलने की इजाज़त होगी जिन्हें खासतौर पर प्रतिबंधित नहीं किया गया है, हालांकि कंटेन्मेंट ज़ोन में सिर्फ आवश्यक सेवाओं वाली गतिविधियों की ही अनुमति होगी।

-स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल, कोचिंग इंस्टिट्यूट

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad