Advertisement

चंद्रबाबू नायडू की विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश, 22 नवंबर को कर सकते हैं बड़ा ऐलान

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के एकजुट होने की कवायद जारी है। इसे लेकर तेलुगू देशम...
चंद्रबाबू नायडू की विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश, 22 नवंबर को कर सकते हैं बड़ा ऐलान

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के एकजुट होने की कवायद जारी है। इसे लेकर तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का विपक्षी नेताओं से लगातार मिल रहे हैं।

एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में 22 नवंबर को विपक्षी दलों की बैठक होगी, जिसे लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के लिए अहम माना जा रहा है। इस बैठक में विपक्षी दल बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

नायडू ने की गहलोत, स्टालिन से मुलाकात

चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कांग्रेस नेता अशोक गहलोत से मुलाकात की। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने चेन्नई में डीएमके चीफ एमके स्टालिन से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। नायडू ने कहा कि वह बीजेपी विरोधी मोर्चे का चेहरा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर बाद में फैसला होगा।

मायावती, अखिलेश से भी मिल चुके हैं नायडू

मुलाकात के बाद नायडू ने कहा कि उन्होंने स्टालिन से उनका साथ देने का आग्रह किया क्योंकि लोकतंत्र और देश खतरे में है और हम सबको भाजपा के खिलाफ एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि हम देश को बचाना चाहते हैं और राष्ट्रहित में काम करना चाहते हैं। बता दें कि नायडू मायावती, अखिलेश यादव से भी मुलाकात और बातचीत कर चुके हैं।

ममता बनर्जी से करेंगे मुलाकात

नायडू ने इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मुलाकात की थी। बीजेपी के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे नायडू ने दावा किया कि देश का मिजाज भाजपा नीत राजग के खिलाफ है, जल्द ही कई क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन बनाया जाएगा। नायडू ने कहा कि वह 19 या 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad