Advertisement

सिंह ने मीडिया के लिए अब सुपारी जर्नलिज्म कहा

केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह मीडियाकर्मियों या पत्रकारिता का हर दिन नया अपमानजनक नामकरण करने के सिलसिले में बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कुछ मीडिया को 'प्रेस्टिट्यूट' कहा। (यह प्रॉस्टिट्यूड यानि वेश्या शब्द के साथ किया गया खेल था।) मीडिया में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया हुई। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अब तो प्रॉस्टिट्यूट को भी प्रॉस्टिटयूट नहीं बल्कि सेक्स वर्कर कहा जाता है।
सिंह ने मीडिया के लिए अब सुपारी जर्नलिज्म कहा

  
इसके बाद वीके सिंह ने अपने निशाने पर के मीडिया कर्मियों को मीडिया वर्कर कहा। हालांकि विवाद बढ़ने पर उन्होंने इसके लिए खेद प्रकट कर लिया। लेकिन कहा  कि 10 फीसदी मीडिया वालों के लिए यह शब्द  सही है। गुस्साए वीके सिंह ने यह भी ट्वीट करके टाइम्स नाउ के अर्नब गोस्वामी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस्टिट्यूट में E की जगह O पढ़ा। सिंह ने इसलिए इशारा किया कि दाल में कुछ काला नजर आता है।  

अब सिंह पत्रकारिया के लिए सुपारी जर्नलिज्म शब्द का प्रयोग करने के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने यह शब्द सुझाने के लिए तजिंदर बग्गा को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस शब्द को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित किया जाए।

जनरल सिंह यह आरोप लगाया है कि मीडिया का एक वर्ग उन्हें हथियार लॉबी की शह पर निशाना बना रहा है। मंत्री के अनुसार हथियार लॉबी लंबे समय से उनके खिलाफ काम कर रही है, लेकिन वह जब थल सेना चीफ थे तब उन्हें सख्ती से नियंत्रण में लिया था। वीके सिंह का कहना है कि ऐसा लगता है कि हथियार लॉबी एक बार फिर से उनके खिलाफ सक्रीय हो गई है। वीके सिंह 23 मार्च को एक कार्यक्रम में पाकिस्तान उच्चायोग जाने के बाद कुछ टीवी चैनलों पर पैदा हुए विवाद पर टिप्पणी कर रहे थे।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad