Advertisement

राजस्थान में राजनीतिक संकट के संकेत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने किया बड़ा दावा

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी...
राजस्थान में राजनीतिक संकट के संकेत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने किया बड़ा दावा

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए षड़यंत्र रचने का आरोप दोहराते हुए कहा है कि अब उसका कोई षड़यंत्र सफल होने वाला नहीं हैं और सरकार पूरी पांच साल चलेगी।

राज्य में गहलोत सरकार को गिराने को लेकर एक बार फिर मुद्दा गर्माने के बीच श्री डोटासरा ने रविवार रात मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पूरी तरह बौखला गए हैं। उनके नेता अमित शाह पूछ रहे हैं कि सरकार गिराने के लिए दिया गया धन कहां गया। श्री डोटासरा ने दावा किया कि उनके पास और भी तथ्य हैं जिनसे साबित होता है कि सरकार गिराने का षड़यंत्र किया गया था।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने का षड़यंत्र नहीं किया गया। क्या राज्यपाल को विधानसभा-सत्र बुलाने से नहीं रोका गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा ने जो यह षड़यंत्र किया, उसे पूरे देश ने देखा। पैसे का षड़यंत्र चला और विधायकों को खरीदने की कोशिश हुई, लेकिन कांग्रेस विधायकों की बहादुरी से उनके कुप्रयास सफल नहीं हो सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता यह कहने से बाज आये कि सरकार गिरा देंगे। उन्होंने दावा कि हमारे सभी 123 विधायक एक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गिराने के सपने देख रही भाजपा से वह कहना चाहेंगे कि प्रदेश में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार डंके की चोट पर पांच साल पूरे करेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad