Advertisement

शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव! सोनिया गांधी ने कहा- वह आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को...
शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव! सोनिया गांधी ने कहा- वह आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि  शशि थरूर को सोनिया गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मंजूरी मिली है। मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि वह आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्य की कांग्रेस इकाइयों ने राहुल गांधी  को कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया है तो शशि थरूर भी पार्टी अध्यक्ष पद की रेस में उतरने वाले हैं। इस बीच उऩ्होंने सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी ने कहा कि अगर वे (शशि थरूर) चाहें तो पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। कोई भी चुनाव लड़ सकता है। वह चुनाव में "तटस्थ" रहेंगी। थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात ऐसे समय की है जब हाल ही में उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने थरूर को सोनिया गांधी की मंजूरी की खबरों पर  कहा कि जो कोई भी (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) चुनाव लड़ना चाहता है, वह स्वतंत्र है और ऐसा करने के लिए आपका स्वागत है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से यही स्थिति रही है। चुनाव लड़ने के लिए किसी को किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। ये एक खुली, लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया है।

चर्चा है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दौड़ने के बारे में सोचने के बजाय राहुल गांधी को ऐसा करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। गहलोत के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह सोनिया और राहुल गांधी के वफादार सिपाही हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हाल ही में दिए गए बयान के बाद ये सस्पेंस और बढ़ गया था। भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर कहा था कि, "मैं पार्टी अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, ये तब स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है।  एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad