Advertisement

गांधी और कांग्रेस की विचारधारा में नया अध्याय हैं राहुलः कांग्रेस

 कांग्रेस का कहना है कि गांधीजी और कांग्रेस की विचारधारा के युग का कभी अंत नहीं होगा। अब इस विचारधारा...
गांधी और कांग्रेस की विचारधारा में नया अध्याय हैं राहुलः कांग्रेस

 कांग्रेस का कहना है कि गांधीजी और कांग्रेस की विचारधारा के युग का कभी अंत नहीं होगा। अब इस विचारधारा में नया अध्याय राहुल गांधी का जुड़ गया है। पार्टी में इसे नए युग का आगाज माना जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा के बाद पत्रकारों से कहा कि देश में कांग्रेस से जुड़े करोड़ों लोगों के लिए यह काफी सुखद समाचार है। राहुल गांधी सादगी और सौम्यता के प्रतीक है। उन्हें हमने काम करते देखा है। गरीब, दलित और पिछड़ों की आवाज उठाने में संसद और उसके बाहर राहुल गांधी हमेशा प्रयत्नशील रहे हैं। पिछले 19 सालों में सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नई ऊंचाई पर गई। सभी को साथ लेकर चलीं और देश के कल्याण के लिए कई कदम उठाए।

मालूम हो कि कांग्रेस ने आजादी के बाद आधी सदी तक देश पर शासन किया है। एक समय देश पर कांग्रेस की ही सत्ता थी लेकिन मौजूदा समय में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पांडेचेरी में कांग्रेस की सरकार है। राहुल गांधी के सामने पार्टी की प्रतिष्ठा को फिर से बढ़ाने की चुनौती होगी। गांधी परिवार के वह छठे कांग्रेस अध्यक्ष होंगे। उन्हें विरासत में मिली राजनीति की छवि को तोड़ना होगा। उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव आ गया। माना जा रहा है कि उनके अध्यक्ष बनने पर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा सकेगा।

राहुल गांधी का सफरनामा

2004- पहली बार अमेठी से सांसद चुने गए, 2009 और 2014 में भी जीते

2007- कांग्रेस के महासचिव बने

2013-कांग्रेस उपाध्यक्ष बने

2017- निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad