Advertisement

महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का यूपी दौरा 11 फरवरी से, सिंधिया और राहुल भी होंगे साथ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य...
महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का यूपी दौरा 11 फरवरी से, सिंधिया और राहुल भी होंगे साथ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचेंगे। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी होंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद प्रियंका गांधी का यह पहला दौरा है।

प्रियंका गांधी 11 से 14 फरवरी तक लखनऊ में रहेंगी। वह प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगी। अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी का कांग्रेस मुख्यालय तक रोड शो होगा। 

इससे पहले प्रियंका गांधी ने बुधवार को महासचिव का पदभार संभाला किया था। उन्होंने इसके बाद यूपी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से भी बैठक की थी। उनके कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद' और प्रियंका नहीं ये आंधी, दूसरी इंदिरा गांधी' के नारे लगाने लगे।

भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को 24 अकबर रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई महासचिवों की बैठक में शामिल हुईं। बैठक में उन्‍होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम संघ की विचारधारा को पराजित करेंगे। इसे संयुक्‍त रूप से चुनौती दिए जाने की जरूरत है।

पिछले महीने मिली थी पार्टी में जिम्मेदारी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 23 जनवरी को प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने के बाद कहा था कि प्रियंका गांधी के आने से उत्तर प्रदेश में एक नये तरीके की सोच आएगी और राजनीति में सकारात्मक बदलाव आएगा। हम कहीं भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे। हम राजनीति जनता के लिए, विकास के लिए काम करते हैं। जहां मौका मिलेगा, हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad