Advertisement

74 साल के हुए प्रधानमंत्री मोदी: राष्ट्रपति मुर्मू समेत इन बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया दूरदर्शी नेता

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा...
74 साल के हुए प्रधानमंत्री मोदी: राष्ट्रपति मुर्मू समेत इन बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया दूरदर्शी नेता

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदेश से भी पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे गए हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने अलग-अलग तैयारियां की है। पीएम मोदी का जन्मदिन उनके कामकाज के अन्य दिनों जैसा ही होता है, लेकिन इस अवसर को भारतीय जनता पार्टी सेवा पर्व के पखवाड़े के रूप में मना रही है। हर साल भाजपा नागरिकों के कल्याण और मानवता की सेवा के जज्बे की प्रतिबद्धता के रूप में मनाती है।

 

बता दें कि मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के एक छोटे से शहर में हुआ था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर बधाई दी और कामना की कि आपके अभिनव प्रयास भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करें। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, राष्ट्रसेवा व जन-जन के उत्थान को समर्पित, 'अंत्योदय' के मंत्र को साकार करने में प्रतिक्षण समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देता हूं।

 

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि अपने अथक परिश्रम, साधना और दूरदर्शिता से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले और भारत का गौरव बढ़ाकर विश्व में नई प्रतिष्ठा दिलाने वाले जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, "ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।"

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। मैं उन्हें 2047 तक विकसित भारत के अपने संकल्प को पूरा करने की शक्ति की कामना करता हूं। महाराष्ट्र भी प्रधानमंत्री मोदी के देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि 21वीं सदी भारत की सदी है, क्योंकि देश के कर्णधार प्रधानमंत्री मोदी हैं। मैं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'दूरदर्शी नेता और मां भारती के सपूत प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक मजबूत, समृद्ध भारत के लिए आपका दृष्टिकोण हर दिल में गूंजता है। आपका गतिशील नेतृत्व और अटूट समर्पण भारत को बदलता रहे और पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे!'

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ट्वीट शेयर कर बच्चों के मन में पीएम मोदी के लिए प्यार का जिक्र किया। उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री जी सबके प्रिय हैं। 13 साल की प्रेस्ली शेकिना ने पीएम के जन्मदिन पर अनाज और दालों से उनका अद्भुत चित्र 12 घंटे की कड़ी मेहनत से तैयार किया। यह चित्र बच्चों का प्रधानमंत्री जी के प्रति प्रेम और सम्मान को दिखाता है।

प्रसिद्ध शिल्पकार सुदर्शन पटनायक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'महाप्रभु का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे और विकसित भारत के आपके सपने साकार हों। जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी को कलाकृति समर्पित की।

सुभद्रा योजना का शुभारंभ

अपने 74वें जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी मंगलवार को भुवनेश्वर के गड़कना में 26 लाख पीएम आवास घरों का उद्घाटन करेंगे। भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा के मुताबिक, भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी भुवनेश्वर के सैनिक स्कूल के पास गड़कना झुग्गी क्षेत्र में जाएंगे। झुग्गी में अपने प्रवास के दौरान पीएम मोदी पीएम आवास लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। पीएम झुग्गी से निकलकर बाद में जनता मैदान जाएंगे, जहां वह सुभद्रा योजना का शुभारंभ करेंगे।

 

बता दें कि पीएम मोदी का जन्म साल 1950 में 17 सितंबर के दिन हुआ था। उन्होंने 26 मई 2014 को भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 5 साल बाद 2019 में बीजेपी ने उनके नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने पीएम के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad