Advertisement

बिहार में राजग का विवाद खत्म, मान गए मांझी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। रामविलास पासवान की लोजपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी 23 और जीतनराम मांझी की पार्टी हम 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बिहार में राजग का विवाद खत्म, मान गए मांझी

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सीटों के बंटवारे की घोषणा करते हुए कहा कि राजग में कोई मनमुटाव नहीं है। सभी लोगों की सहमति से सीटों का बंटवारा हुआ है। इससे पहले जीतनराम मांझी कम सीटें दिए जाने से नाराज बताए जा रहे थे। दो दिनों तक चले मैराथन मीटिंग के बाद सीटों के बंटवारे का फैसला हो पाया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पद का फैसला चुनाव के बाद होगा। सोमवार सुबह जीतनराम मांझी ने अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद लौटते हुए मांझी की कार की मामूली रूप से दुर्घटना का शिकार हो गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad