Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल की महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के वरिष्ठ...
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल की महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक की जिसमें पार्टी को उसके इस पुराने गढ़ में फिर से मजबूत बनाने और ‘जनादेश पर भारतीय जनता पार्टी के हमलों’ का कड़ा राजनीतिक उत्तर देने पर जोर दिया गया।

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन की पृष्ठभूमि में पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, पार्टी के राज्य प्रभारी एचके पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण एवं अशोक चव्हाण, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और कई अन्य नेता मौजूद थे।

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है। राज्य में 2003 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान 76 लोगों की मौत हो गयी थी जिसमें से करीब 40 लोगों की मौत मतदान वाले दिन हुई थी।

बहरहाल, इस बार विपक्ष ने 90 प्रतिशत से अधिक सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। 2018 के पंचायत चुनाव में तृणमूल ने 34 प्रतिशत सीट पर निर्विरोध चुनाव जीता था। उस समय तृणमूल ने 90 प्रतिशत सीट पर जीत दर्ज की थी।

बैठक की तस्वीर साझा करते हुए खड़गे ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ का इस्तेमाल कर, महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी इस राजनीतिक जालसाज़ी का बराबर जवाब देगी। महाराष्ट्र की जनता जनादेश पर भाजपा द्वारा किए गए लगातार हमलों का कड़ा राजनीतिक उत्तर देगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नेता और कार्यकर्त्ता, महाराष्ट्र की जनता को उसकी अपनी सरकार वापस दिलाएंगे। हम महाराष्ट्र की जनता के मन में अपनी जगह हमेशा से बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र और कांग्रेस के गौरवशाली रिश्ते को हम और मज़बूत करेंगे।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ है और वहां पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक हुई। महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ है और हमारा ध्यान वहां कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने और लोगों की आवाज उठाने पर केंद्रित है। हम मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां की सत्ता पर बैठी जनविरोधी सरकार की हार हो।’’

पिछले दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने आठ अन्य विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली और पार्टी के नाम एवं इसके चुनाव निशान घड़ी पर अपना दावा पेश कर दिया। अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में उप मुख्यमंत्री बने हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad