Advertisement

जनआक्रोश रैली के जरिए सरकार पर निशाना

कांग्रेस के महिला शाखा की ओर से जनआक्रोश रैली कर सरकार पर निशाना साधा गया। मंगलवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के समय जो घोषणाएं की वह केवल चुनावों तक ही सीमित रही।
जनआक्रोश रैली के जरिए सरकार पर निशाना

 महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा किया। अच्छे दिन के सपने दिखाएं और महंगाई कम करने की बात कही लेकिन न अच्छा दिन आया और न ही महंगाई कम हुई। यहां तक कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

ओझा ने कहा कि जब दिल्ली में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं तो देश के दूसरे हिस्से की बात करना ही बेमानी है। उन्होने कहा कि महंगाई के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होने कहा कि आज सरकार में भ्रष्ट लोग बैठे हैं, उन्हें बचाया जा रहा है। ओझा  ने कहा कि  व्यापमं घोटाला, महाराष्ट्र में चिक्की घोटाला, छत्तीसगढ़ में 36 हजार करोड़ का पीडीएस घोटाला और मोदीगेट कांड हुए और प्रधानमंत्राी इन सभी मुद्दों पर चुप हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad