Advertisement

शिबू सोरेन होंगे झामुमो के राज्यसभा उम्मीदवार, हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्यसभा चुनावों के लिए...
शिबू सोरेन होंगे झामुमो के राज्यसभा उम्मीदवार, हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्यसभा चुनावों के लिए शिबू सोरेन को उम्मीदवार बनाएगी। मुख्यमंत्री सोरेन ने विधानसभा परिसर में इसकी घोषणा की।

हेमंत सोरेन ने कहा, "आगामी राज्यसभा चुनाव में, झारखंड में दो सीटों पर चुनाव होगा। शिबू सोरेन एक सीट पर उम्मीदवार होंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी राज्यसभा सीट के लिए दूसरे उम्मीदवार के नाम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। उन्होंने कहा "जहां तक दूसरी सीट का सवाल है, हम आपको उचित समय पर इसके बारे में बताएंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी सीट से चुनाव जीतने के लिए भी अंकगणित उनके पक्ष में है। सीएम के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे।

एक सीट पर गठबंधन की जीत पक्की

विधानसभा की दलीय स्थिति के अनुसार एक सीट पर सत्तापक्ष यानी झामुमो, कांग्रेस और राजद के प्रत्याशी की जीत पक्की है, जबकि दूसरे पद के लिए अतिरिक्त वोटों का जुगाड़ करना होगा। लिहाजा राज्यसभा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन की जीत लगभग पक्की है।

आज जारी होगी चुनाव की अधिसूचना

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को दुमका सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। दो राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 26 मार्च को होगा। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad