Advertisement

पीएम मोदी का तंज, राहुल पर से उठ रहा है कांग्रेस नेताओं का विश्वास, जमानत बचाने के लिए मां को उतारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। विजयापुरा की रैली में उन्होंने...
पीएम मोदी का तंज, राहुल पर से उठ रहा है कांग्रेस नेताओं का विश्वास, जमानत बचाने के लिए मां को उतारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। विजयापुरा की रैली में उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का विश्वास अब राहुल गांधी पर से उठने लगा है। वे सोचने लगे हैं कि बेटा कर्नाटक में जीत नहीं दिला सकता। इसलिए उन्होंने मां  को चुनाव प्रचार में उतार दिया है ताकि कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत राशि बचा पाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में अपनी संभावित हार देख रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के नेता लोगों के पास जाने के बजाय हार के लिए क्या बहाना बनाया जाए इस पर सोच रहे हैं। मोदी ने कहा कि वे अपनी हार के लिए जो कारण बताएंगे उनमें इवीएम का दुरुपयोग किया जाना शामिल है।

राज्य में अकाल के समय दिल्ली में राजनीति कर रहे थे मंत्री

उन्होंने सवाल किया कांग्रेस ने कर्नाटक में किसानों के लिए किया ही क्या? जब राज्य अकाल से जूझ रहा थ्‍ाा तो महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री दिल्ली में राजनीति कर रहे थे। मोदी ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोग इसलिए आए हैं क्योंकि वे भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर आने वाले पांच साल में अच्छा जीवन व्यतीत करना चाहते हैं।

कांग्रेस ने नहीं किया बसवेश्वर भगवान के सिद्धांतों का पालन

लिंगायत समाज के दार्शनिक और समाज सुधारक बसवेश्वर भगवान  को याद करते हुए मोदी ने कहा कि इस महान संत का दर्शन समाज के सभी लोगों को एक साथ ले आने का है लेकिन दुर्भाग्‍यवश्‍ा कांग्रेस सरकार ने उनके सिद्धांतों का पालन नहीं किया। उन्हें सिर्फ अपने वोट की चिंता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस समाज को जाति और समुदाय के नाम पर बांटने में विश्वास रखती है। बांटो और राज करो इस पार्टी की नीति है। मोदी ने कहा कि संतों, धर्मगुरुओं और मठों ने कर्नाटक के समाज को प्रगतिशील और सामंजस्यपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्होंने मानव पीड़ा को कम करने के लिए काम किया है।

महिला सुरक्षा के लिए कभी गंभीर नहीं रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कभी भी महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं रही। उन्होंने दावा किया कि राजग की सरकार आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कड़े कानून बनाए गए। यहां तक ‌कि यहां विजयापुरा में भी एक केस सामने आया था पर, कांग्रेस सरकार ने क्या किया? मोदी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने ट्रिपल तलाक पर कानून पास नहीं होने दिया। ऐसे में कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करने का भी हक नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad