Advertisement

गुजरात में भाजपा कर रही है कालेधन का इस्तेमाल: कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजनीति में पारदर्शिता और चुनाव में ईमानदारी की बात करने वाली भारतीय...
गुजरात में भाजपा कर रही है कालेधन का इस्तेमाल: कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजनीति में पारदर्शिता और चुनाव में ईमानदारी की बात करने वाली भारतीय जनता गुजरात विधानसभा चुनाव में जमकर कालेधन का इस्तेमाल कर रही है। उन साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो देश के चुनाव में नहीं देखे गए। संसद देरी से बुलाने का कारण भी साफ है। कांग्रेस सदन में जनहित से जुड़े मुद्दे उठाना चाहती थी लेकिन भाजपा विपक्ष का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में कांग्रेस दल के उपनेता आनंद शर्मा ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि 130 करोड़  देशवासियों की अनदेखी करके पूरी केंद्र सरकार गुजरात में जा बसी है और जनता को बाबुओं और अधिकारियों के हवाले छोड़ दिया गया है। प्रधानमंत्री और भाजपा हमेशा राजनीति में पारदर्शिता और कालेधन के संघर्ष का दावा करती रही है लेकिन भाजपा के शासन में कालाधन और उसका इस्तेमाल दोनों बढ़े हैं और इसकी मिसाल गुजरात के चुनावों में देखी जा सकती है। 

कांग्रेस के उपनेता ने कहा कि देश में जनता से जुड़ी तमाम बुनियादी समस्याएं हैं लेकिन भाजपा जबावदेही से भाग रही है। भाजपा रोजगार, जीडीपी, नोटबंदी, जीएसटी और देश अर्थव्यवस्था जैसे सभी मामलों में फेल हो गई है। देश के हालात की जानकारी गुजरात के मतदाताओं को न मिले, इसके लिए संसद का सत्र चुनावों के बाद बुलाया जा रहा है। सरकार नहीं चाहती कि गुजरात के लोगों को सरकार का असली चेहरा दिखे। राफेल सौदे में देश की सुरक्षा से समझौता किया गया है। मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह मसला कोर्ट में है, जो फैसला होगा कांग्रेस उसे  मानेगी लेकिन भाजपा इस मुद्दे को चुनाव के मौके पर फिर से सामने ले आई है। मौजूदा सरकार फैसलों  के कारण देश की गाड़ी पटरी से उतर गई है और 2019 में यह जाएगी जो कांग्रेस की नई सरकार आएगी वही देश के हालात सुधारेगी।

राहुल गांधी ने एक ट्रिवीट में एक तरह से प्रधानमंत्री के गले लगाने का मजाक बनाया है जिसे भाजपा कह रही है कि  राहुल आतंकवादियों की साइड ले रहे हैं, इस सवाल के जबाव में  कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री गले पड़ते हैं लगते नहीं। यह भाजपा के लिए शर्म की बात है। राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते हैं और राजीव गांधी के सुपुत्र। वह दोनों देश के लिए शरीद हुए हैं आतंकवाद से लड़ते हुए। उनके बारे में आतंकवादियों के प्रति नरमी जैसी बात करना खुद भाजपा के लिए ही परिहास जैसा है। कितने शर्म की बात है कि प्रधानमंत्री जब लाहौर  गए तो उन्हें वहां एयरफोर्स के मुखिया ने सलामी तक नहीं दी, वह वहां से कौन सा तोहफा लाए हैं। पहली सौगात  पठानकोट पर हमले के रूप में मिली।  कांग्रेस भाजपा को हर मामले में ससंद के अंदर घेरेगी और किसी हालत में भाजपा को छोड़ा नहीं जाएगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad