Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा: सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते नजर आए राहुल, शशि थरूर बोले- मां का तोड़ नहीं होता

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरूवार को कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं...
भारत जोड़ो यात्रा: सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते नजर आए राहुल, शशि थरूर बोले- मां का तोड़ नहीं होता

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरूवार को कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत यात्रियों' के साथ पदयात्रा की। इस दौरान राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते भी दिखे। इस तस्वीर को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शीर्षक लिखा गया है- मां.

बता दें कि सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा शुरू की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं। सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">मां ❤️ <a href="https://t.co/0UgqF9hfw6">pic.twitter.com/0UgqF9hfw6</a></p>&mdash; Congress (@INCIndia) <a href="https://twitter.com/INCIndia/status/1577890017384751104?ref_src=twsrc%5Etfw">October 6, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस तस्वीर को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वो साँस भी लेती है तो, उनमें भी दुआएं होती हैं। माँओं का तोड़ नही होता, माएँ तो माएँ होती हैं। 

इससे पहले यात्रा में सोनिया गांधी के शामिल होने को लेकर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।”

राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री' नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3,570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी तय करेंगे। कांग्रेस  का मानना है कि यह यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad