Advertisement

उत्तराखंड से कोश्यारी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में किया जाएगा शामिल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माना जा रहा है कि राज्य के किसी बड़े नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की जाएगी।
उत्तराखंड से कोश्यारी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में किया जाएगा शामिल

उत्तराखंड की लोकसभा की सभी पांच सीटें भाजपा के पास है लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा यह भी अभी तय नहीं है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कोश्यारी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल विजय बहुगुणा और सतपाल महराज का भी नाम चल रहा है। बताया जा रहा है कि कोश्यारी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर राज्य से किसी और नेता को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया जाएगा।

कोश्यारी का संघ के साथ पुराना नाता रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके कोश्यारी की छवि साफ-सुथरी है जिसे देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad