Advertisement

एक-दूसरे के गढ़ में उतरे अमित शाह और राहुल

भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष...
एक-दूसरे के गढ़ में उतरे अमित शाह और राहुल

भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गढ़ गुजरात में जाकर उन पर जोरदार हमला कर रहे हैं। भाजपा भी इसमें पीछे नहीं रही। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमेठी से राहुल गांधी से लोकसभा चुनाव हार चुकी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी भी थी।

राहुल गांधी आज वड़ोदरा जिले के पंच मंहल क्षेत्र में हैं। उन्होंने सबसे पहले वड़ोदरा के संकल्प भूमि जाकर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद पाटीदार, दलित, आदिवासी समुदाय के लोगों के अलावा छात्रों, किसानों से भी मुलाकात की। अपने भाषणों में वह नरेंद्र मोदी को निशाने पर ले रहे हैं। अमित शाह के बेटे की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि को लेकर उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए सवाल किया, “चौकीदार कहां है?”

वहीं दूसरी ओर, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आरोप लगा रही हैं कि राहुल गांधी हर मोर्चे पर फेल हैं। उनकी पार्टी ने स्वार्थ के लिए अमेठी का इस्तेमाल किया और शासन में रहने  के दौरान यहां की अनेदेखी की। राहुल आज मध्य गुजरात में है वहां विधानसभा की 63 सीटें हैं। इनमें से भाजपा के पास 40, कांग्रेस के पास 21 और अन्य के पास दो सीटें हैं। कांग्रेस की पूरी कोशिश यहां से अपनी ताकत बढ़ाने की है। दूसरी ओर, अमेठी लोकसभा का प्रतिनिधित्व भले ही राहुल गांधी कर रहे हों पर यहां की पांच विधानसभा सीटों पर इस साल हुए चुनाव में भाजपा को सफलता मिली थी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad