Advertisement

राहुल को अमेठी जाने की इजाजत नहीं, प्रशासन ने कहा- फ्री नहीं है पुलिस

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी जाने की अनुमति नहीं मिली। प्रशासन ने...
राहुल को अमेठी जाने की इजाजत नहीं, प्रशासन ने कहा- फ्री नहीं है पुलिस

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी जाने की अनुमति नहीं मिली। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया।

राहुल गांधी का अमेठी दौरा 4 अक्टूबर को प्रस्तावित है, जो 6 अक्टूबर तक चलना है। इस बीच स्थानीय प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उसे आगे बढ़ाने की अपील की है।

कांग्रेस पार्टी को इस संबंध में  प्रशासन की ओर से पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है, “जनपद में कई जगह 5 अक्टूबर तक दशहरा, मुहर्रम और दुर्गा पूजा के कार्यक्रम होने हैं। जिसके चलते जिले की अधिकतर पुलिस कानून और सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त है। ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी असुविधा होगी।” प्रशासन ने ये वजह बताते हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की अपील की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad