Advertisement

आम आदमी पार्टी लडे़गी 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव, केजरीवाल- राज्य को देंगे दिल्ली जैसी सुविधाएं

2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने...
आम आदमी पार्टी लडे़गी 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव, केजरीवाल- राज्य को देंगे दिल्ली जैसी सुविधाएं

2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि ‘आप’ यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, बसपा, बीजेपी और कांग्रेस मुख्य चुनाव की धारा में थी। लेकिन, अब इसमें आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हो गई है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में अब केजरीवाल की पार्टी साल 2022 में सीधे तौर से यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को टक्कर देते हुए दिखाई देगी।

इसके साथ ही केजरीवाल ने चुनावी गेम भी खेला है। उन्होंने ऐलान किया है कि दिल्ली में लोगों को दी जा रही सुविधाएं यूपी के लोगों को भी दी जाएगी। 

सीएम केजरीवाल ने बीजेपी और पूर्व के मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी को गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं ने विकास से दूर रखा है। इसलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो उत्तर प्रदेश में अभी तक नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सिर्फ नेताओं ने अपने घरों को भरने का काम किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad