Advertisement

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह...
हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने गुरुवार को यह घोषणा की। बता दें कि इस साल के अंत में हरियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं।

चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आप हरियाणा विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक के साथ मौजूद राज्यसभा सांसद ने कहा, "आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।"

सिंह ने बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और अग्निपथ योजना के मुद्दों पर हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "आज हरियाणा में जबरन वसूली का उद्योग चल रहा है। हमने देखा कि कैसे किसानों को उनके आंदोलन के दौरान कुचला गया। हरियाणा में बेरोजगारी भी एक बड़ी समस्या है।"

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना ''सेना का अपमान'' है। 

केंद्र ने 2022 में अग्निपथ योजना की घोषणा की थी जिसमें साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को चार साल के लिए भर्ती करने का प्रावधान है और उनमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक बनाए रखने का प्रावधान है। इन रंगरूटों को अग्निवीर कहा जाता है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आप नेताओं के हरियाणा के विभिन्न हिस्सों जैसे रोहतक, सोनीपत और जींद के दौरे के दौरान लोगों ने कहा कि वे राज्य में "बदलाव" (परिवर्तन) चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा ने कांग्रेस, भाजपा और क्षेत्रीय दलों को मौका दिया लेकिन इन सभी ने राज्य को लूट लिया। मान ने कहा कि आप विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी और 'हरियाणा का हाल बदलेंगे, अब लाएंगे केजरीवाल' उसका नारा होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad