Advertisement

सर्वेक्षण तो बना रहा वरुण को उ. प्र. का मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के चुनाव की सुगबुगाहट तो बहुत दिनों से दिखने लगी थी, लेकिन अब इसमें तेजी आ गई है। एक अखबार का सर्वे दावा कर रहा है कि लोगों की पसंद में सबसे ऊपर वरुण गांधी हैं। अखबार ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद योगी आदित्यनाथ और युवा सांसद वरुण गांधी के बीच ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया था। वरुण को सबसे ज्यादा 3,204 मत मिले हैं।
सर्वेक्षण तो बना रहा वरुण को उ. प्र. का मुख्यमंत्री

इसी बीच बांग्ला अखबार ने भी दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए समीक्षा कराई है और अधिकांश इलाकों में वरुण गांधी को भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बनाने पर जोर है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के सचिव श्रीकांत शर्मा इससे साफ इनकार करते हैं। आउटलुक को उन्होंने कहा, ‘मीडिया जिसे चाहे मुख्यमंत्री बना सकता है। पार्टी ने ऐसा कोई सर्वेक्षण नहीं कराया है।’

बांग्ला अखबार की माने तो वरुण युवा मतदाताओं में लोकप्रिय हैं। इस सर्वेक्षण में स्मृति ईरानी और योगी आदित्यनाथ का भी नाम है। लेकिन जब अखबार ने पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं से बात की तो माहौल अलग दिखा। भारतीय जनता पार्टी के अधिकांश नेता वरुण को नहीं चाहते हैं। क्योंकि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई वह उन्होंने पूरी नहीं की। लोकसभा चुनाव में भी वह सक्रिय नहीं रहे। एक नेता ने कहा, ‘वह गांधी-नेहरू परिवार की तरह ही आचरण करते हैं। भारतीय जनता पार्टी का अनुशासन अलग है।’

 

इस बीच इलाहबाद में लगे पोस्टर भी सामने आए हैं, जिसमें स्मृति ईरानी हुई बीमार, उत्तर प्रदेश की यही पुकार, वरुण गांधी अब की बार की इबारत लिखी हुई है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad