Advertisement

अंबिका ने किसका किया नुकसान

कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी उत्तराखंड में कांग्रेसियों की बीच पड़ी फूट को भांप नहीं पाईं और राज्य में कांग्रेस की सरकार खतरे में पड़ गई।
अंबिका ने किसका किया नुकसान

 जबकि उत्तराखंड के कांग्रेसी नेताओं के बीच करीब एक साल से टकराव चल रहा था। प्रभारी होते हुए भी अंबिका इस मसले पर कुछ नहीं कर पाईं और यही कहती रहीं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोगों से नहीं मिलते हैं। जबकि प्रभारी के तौर पर अंबिका भी लोगों से नहीं मिलतीं। यहां तक कि मीडियाकर्मियों से भी बात करने से कतराती हैं। अब सवाल उठ रहा है कि सोनी को पार्टी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाकर पार्टी का ही बेड़ा गर्क करवा दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad