Advertisement

विपक्ष की रैली में बोलीं ममता बनर्जी- प्रधानमंत्री मोदी दिनभर झूठ बोलते हैं

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में तीन मुख्यमंत्रियों ने साझा रैली की। विपक्षी एकता को दिखाते हुए सीएम...
विपक्ष की रैली में बोलीं ममता बनर्जी- प्रधानमंत्री मोदी दिनभर झूठ बोलते हैं

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में तीन मुख्यमंत्रियों ने साझा रैली की। विपक्षी एकता को दिखाते हुए सीएम चंद्र बाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।

ममता बनर्जी ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा आतंकवाद है। पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से आतंकवाद खत्म होगा। हमको पीएम मोदी नहीं चाहिए। हमको दंगा नहीं चाहिए। कौन पीएम बनेगा आप इसकी चिंता मत करिए पीएम मोदी। हमें पता है क्या करना है, क्या नहीं।

चंद्रबाबू नायडू ने किया बहुत काम

ममता बनर्जी ने कहा कि इस चुनाव में सोचकर वोट देना है। चंद्रबाबू नायडू ने यहां पर बहुत काम किया है। राज्य को उनकी जरूरत है। हम चाहते हैं कि हर राज्य आगे बढ़े. देश के लिए लड़ने के लिए ज्यादा लोग नहीं है। ये देश का दुर्भाग्य है कि नरेंद्र मोदी पीएम बन गए हैं। पहले चुनाव में वे चायवाला बने और अब वे चौकीदार बन गए हैं। किसके चौकीदार हैं वो। वो देश को लूटने वाले चौकीदार हैं। सबसे ज्यादा किसानों ने उनके कार्यकाल में आत्महत्या की। वो दिनभर झूठ बोलते हैं। उनको झूठ बोलना आता है। हमें ऐसा करने में शर्म आती है।

नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 70 सालों में नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देश का भाईचारा खत्म कर दिया। इस देश को सिर्फ आम लोग बचा सकते हैं। लोगों से अपील है कि वे देश को मोदी और शाह की जोड़ी से बचाएं।

देश में आपातकाल जैसे हालात

केजरीवाल ने कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह ने 5 साल में देश का बेड़ागर्क कर दिया है। उन्होंने कहा कि 70 साल में सबसे भ्रष्ट सरकार मोदी सरकार ही है। केजरीवाल ने कहा कि आम लोगों के घर ईडी और सीबीआई के छापे पड़ रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad