Advertisement

राकेश सिंह बने मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांसद राकेश सिंह को मध्यप्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिंह...
राकेश सिंह बने मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांसद राकेश सिंह को मध्यप्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिंह राज्य की जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को सिंह की नियुक्ति की जानकारी दी। राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से मंगलवार को सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया था।

अरुण सिंह ने बताया कि राकेश सिंह की नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की है। उऩ्होंने बताया कि सांसद नंद कुमार सिंह चौहान, राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफी देने वाले  विधायक अशोक परनामी और आंध्र प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. के हरिबाबू को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। डॉ. हरिबाबू ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अभी पार्टी को राजस्थान एवं आंध्र प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करनी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad