Advertisement

भाजपा कार्यसमिति : दल बदलुओं को तरजीह, वरिष्‍ठों को कर दिया बाहर

मध्‍यप्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का नाम शामिल नहीं होने के बाद पार्टी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका नाम टाइपिंग में मिस्‍टेक हो गया। लेकिन नंदकुमार चौहान की टीम में प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्रियों माखन सिंह चौहान, अरविंद मेनन और भगवतशरण माथुर को भी स्‍थान नहीं मिला है।
भाजपा कार्यसमिति : दल बदलुओं को तरजीह, वरिष्‍ठों को कर दिया बाहर

जबकि दूसरे दलों से भाजपा में आए नेताओं को अधिक तरजीह दी गई है। भाजपा के इतिहास में इतनी बड़ी कार्यसमिति के बावजूद कई बड़े नाम सूची से बाहर रखे गए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि अरविंद मेनन को टीम में शामिल नहीं कर नंदकुमार चाैहान ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि प्रदेश में मेनन दौर खत्म हो गया है।

संभवत: यह भी पहली बार ही हुआ है कि सभी मंत्रियों को कार्यसमिति का हिस्सा बनाया गया है। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों फग्गन सिंह कुलस्ते, अनिल माधव दवे, प्रकाश जावड़ेकर और एमजे अकबर को बतौर सांसद शामिल करना बताया गया है। चारों केंद्रीय मंत्रियों के नाम के आगे सांसद लिखा हुआ है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad