Advertisement

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को एलएनजेपी अस्पताल से मिली छुट्टी

दिल्ली की मंत्री आतिशी को गुरुवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जहां शहर में पानी की कमी के...
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को एलएनजेपी अस्पताल से मिली छुट्टी

दिल्ली की मंत्री आतिशी को गुरुवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जहां शहर में पानी की कमी के खिलाफ भूख हड़ताल के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री को सुबह 10.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

आप नेता और दिल्ली की जल मंत्री भाजपा शासित हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले पानी के हिस्से की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी थीं। पांच दिनों की भूख हड़ताल के बाद ब्लड शुगर गिरने के बाद उन्हें मंगलवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुरुआत में उन्हें अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया और बाद में उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीपीएम नेता वृंदा करात ने बुधवार को अस्पताल में आतिशी से मुलाकात की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad