Advertisement

मुंबई में शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के कार्यकर्ताओं में झड़प; दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी, 5 गिरफ्तार

उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के कार्यकर्ता रविवार तड़के...
मुंबई में शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के कार्यकर्ताओं में झड़प;  दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी, 5 गिरफ्तार

उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के कार्यकर्ता रविवार तड़के आपस में भिड़ गए। दोनों समूहों की शिकायतों के बाद, मुंबई पुलिस ने स्थानीय विधायक सदा सर्वंकर सहित दोनों पक्षों के 10 से 20 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
        
दादर पुलिस ने शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना न्यू प्रभादेवी इलाके में तड़के करीब साढ़े बारह बजे हुई जिसमें शिवसेना के पदाधिकारी संतोष तलावने पर महेश सावंत और 30 अन्य लोगों ने कथित तौर पर हमला किया।
        
तलवणे शिंदे खेमे का हिस्सा हैं, जबकि महेश सावंत ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना से हैं। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत, जो पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे का समर्थन करते हैं, ने शिंदे खेमे के विधायक सदा सर्वंकर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कथित तौर पर झड़प स्थल पर सार्वजनिक रूप से गोलीबारी करने के लिए कार्रवाई की मांग की।
        
उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद दादर पुलिस थाने में अधिकारियों से मुलाकात के बाद सांसद ने कहा कि अगर गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया गया और कार्रवाई सरवणकर के खिलाफ नहीं हुई तो उनकी पार्टी सड़कों पर उतरेगी और लोगों को पता चलेगा कि असली शिवसेना कौन है।"

         

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad