Advertisement

शाखाओं में हो रही बढ़त से खुश है संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्था‍पना के करीब 90 साल बाद संघ की शाखाओं में सर्वाधिक बढ़त साल 2015-16 में हुई। इसे लेकर संघ के नेता ही नहीं कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं।
शाखाओं में हो रही बढ़त से खुश है संघ

हाल में नागौर में संपन्न संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में जो आंकड़े जारी हुए उसके मुताबिक 2012 से 2015 तक 5161 स्‍थान तथा 10143 शाखाओं की वृद्घि को संघ बहुत ही सकारात्मक मान रहा है। संघ के वरिष्ठ प्रचारक के मुताबिक संघ जब अपनी स्‍थापना का शताब्दी वर्ष मनाएगा तब तक इस आंकड़े में शत-प्रतिशत बढ़त हो जाएगी।

देश की राजधानी दिल्ली में साल 2010 से संघ की शाखाओं में वृद्घि का अभियान शुरू हुआ जो आज तक जारी है। साल 2010  में दिल्ली में 1400 शाखाएं थी और आज 1898 हो गई हैं। यह किसी भी एक वर्ष की सबसे अच्छी वृद्घि मानी जाएगी। दिल्ली में संघ के प्रचारक और संघ सह चालक आलोक कुमार के मुताबिक संघ की स्‍थापना के बाद से पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में शाखाएं खुली हैं। संघ की शाखाओं में कार्यकर्ताओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। आलोक कुमार के मुताबिक दिल्ली में जैसी बढ़त संघ को मिली है वैसी ही बढ़त अन्य शहरों में हो रही है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad